जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़: जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के महुदा गांव में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए झोपड़ी में रुके छह लोग बिजली की चपेट में आ गए। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, सभी लोग बाड़ी में काम कर रहे थे। बारिश शुरू होने के बाद वे पास स्थित एक झोपड़ी में जाकर रुक गए। इसी दौरान झोपड़ी पर आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मृतकों के नाम
नरेश खैरवार, पिता रामू खैरवार, उम्र 24 वर्ष, निवासी महुदा, थाना बलौदा
रामभरोश पटेल, पिता कंश राम पटेल, उम्र 32 वर्ष
तुलसी राम पटेल, पिता बेदराम पटेल, उम्र 51 वर्ष
घायलों के नाम
अंजू पटेल, पति रामभरोश पटेल, उम्र 26 वर्ष
दुलारा बाई पटेल, पति तुलसी पटेल, उम्र 46 वर्ष
बैशाखू, पिता रामू खैरवार, उम्र 32 वर्ष
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। हादसे के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
