सेवा ही संकल्प अभियान के तहत रायगढ़ में जले 1.20 लाख से अधिक दीप, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने घर-घर जलाया ‘आशीर्वाद का दिया’, 48 वार्डों और 26 प्रमुख चौक-चौराहों पर भी हुआ दीप प्रज्वलन


रायगढ़। सेवा ही संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर रायगढ़ शहर में आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के एएचपी एवं बीएलसी घटक के हितग्राहियों सहित शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए अपने घरों, कॉलोनियों, सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख चौक-चौराहों पर दीप प्रज्वलित किए। इस दौरान सिंदूर पार्क सहित पूरे शहर में 1 लाख 20 हजार से अधिक दीप जलाए गए।
प्रधानमंत्री आवास योजना के एएचपी घटक के अंतर्गत कृष्ण वाटिका, ग्रीन पार्क, बड़े अतरमुड़ा, सूर्या विहार, चंद्र नगर कॉलोनी, डायमंड हिल कॉलोनी, मां विहार कॉलोनी सहित विभिन्न आवासीय क्षेत्रों में हितग्राहियों ने अपने आवासों पर दीप जलाकर ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में सहभागिता की। वहीं मोर जमीन मोर मकान योजना के हजारों हितग्राहियों ने भी अपने घरों में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को जनभागीदारी का स्वरूप दिया।
48 वार्डों में दिखी जनभागीदारी
कार्यक्रम के तहत नगर निगम क्षेत्र के सभी 48 वार्डों में हितग्राहियों एवं नागरिकों द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाए गए। शहर के प्रमुख 26 चौक-चौराहों को भी दीपों से सजाया गया। सुभाष चौक, बेटी बचाओ चौक, सतीगुड़ी चौक, भारत माता चौक, ढीमरापुर चौक, कबीर चौक, काशीराम चौक, अटल चौक, इंदिरा नगर चौक, गयाघाट चौक, बस स्टैंड चौक, अग्रसेन चौक, चक्रधर नगर चौक, सिग्नल चौक, शहीद चौक एवं बोईरदादर सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर दीप प्रज्वलित किए गए।
सिंदूर पार्क में दीपों से सजा शहर
सिंदूर पार्क में 40 हजार दीपों से जगमगाया। शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर भी विशेष रूप से दीप प्रज्वलित किए गए। शाम होते ही हजारों दीपों की रोशनी से शहर का वातावरण उत्सवमय हो गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के लिए उनके स्वयं के पक्के आवास का सपना पूरा होना इस आयोजन से भावनात्मक रूप से भी जुड़ा रहा। हितग्राहियों ने अपने घरों में दीप जलाकर आशीर्वाद का दिया के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
जनभागीदारी के माध्यम से सेवा, स्वच्छता और सामाजिक सरोकार— आयुक्त क्षत्रिय
आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि सेवा ही संकल्प अभियान का मूल उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से सेवा, स्वच्छता और सामाजिक सरोकारों को मजबूत करना है। आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों और शहरवासियों की जिस तरह से सहभागिता रही, वह रायगढ़ की सामूहिक भागीदारी और उत्साह को दर्शाती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से बड़ी संख्या में परिवारों को अपने स्वयं के पक्के आवास का सपना साकार करने का अवसर मिला है। ऐसे परिवारों द्वारा अपने घरों में दीप जलाकर सहभागिता करना इस आयोजन को विशेष बनाता है। सिंदूर पार्क से लेकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और सभी 48 वार्डों तक दीपों की रोशनी में रायगढ़वासियों ने एकजुट होकर ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाया।
आयुक्त ने कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी हितग्राहियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं शहरवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के संकल्प को और मजबूती मिलेगी।

  • Top Search

    Popular Post

    20260919_192251
    IMG-20260919-WA0398
    IMG-20260919-WA0394
    20260919_174732

    Most Read