वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर बेलरिया के युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

लोईंग मंडल की मासिक बैठक में जिला मंत्री पावन अग्रवाल एवं प्रदेश भाजपा स्थायी आमंत्रित सदस्य विवेक रंजन सिन्हा की विशेष उपस्थिति में नवप्रवेशी युवाओं का हुआ स्वागत

रायगढ़। रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोईंग मंडल अंतर्गत ग्राम बेलरिया में भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक एवं संगठनात्मक कार्यक्रम के दौरान मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री पावन अग्रवाल के नेतृत्व में ग्राम बेलरिया के युवाओं में मुरली राठिया,भगत सिदार,विलास नायक ,पुष्पेन सिदार,सुबेलाल चौहान , अखलेश प्रधान,माधव सिदार,उत्तर यादव,ललित चौहान,महेश चौहान ने प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी एवं विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों तथा जनहितकारी योजनाओं से एवं भाजपा की रीति एवं नीति से प्रभावित होकर युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का निर्णय लिया । इस अवसर पर मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री पावन अग्रवाल तथा प्रदेश भाजपा स्थायी आमंत्रित सदस्य विवेक रंजन सिन्हा की विशेष उपस्थिति में नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया।
नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों, संगठनात्मक कार्यप्रणाली और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया।
इस अवसर पर मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री पावन अग्रवाल एवं प्रदेश स्थायी आमंत्रित सदस्य विवेक रंजन सिन्हा ने नवप्रवेशी युवा कार्यकर्ताओं का फूल-माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया तथा उन्हें विधिवत भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कराया। भाजपा नेताओं ने सभी नए साथियों का संगठन में स्वागत करते हुए पार्टी की रीति-नीति के अनुरूप जनसेवा और संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला मंत्री पावन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने तथा आम जनता तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। विधायक ओपी चौधरी के रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से जनता में सकारात्मक वातावरण बना है। इसी विकास और जनकल्याण की भावना से प्रभावित होकर विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता एवं युवा वर्ग के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नए साथियों के पार्टी में शामिल होने से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा का जनाधार बढ़ेगा।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवप्रवेशी सदस्यों का आत्मीय स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती, जनसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
ग्राम बेलरिया में आयोजित इस भाजपा प्रवेश कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण रहा। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवप्रवेशी साथियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता की अपील की।
इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मिनकेतन प्रधान, मंडल महामंत्री मुरारी अग्रवाल , मंडल कोषाध्यक्ष टीकाराम प्रधान ,राजीव लोचन बेहरा,श्रीमती मीनाक्षी गुप्ता , मंडल उपाध्यक्ष मनोहर प्रधान, जनपद पंचायत सदस्य सुकलाल चौहान,मनोज प्रधान,सरोज भोय, सरपंच प्रतिनिधि बसंत सिदार, तरुण गुप्ता, पिंटू साव ,सहित मंडल के समस्त पदाधिकारीगण एवं कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Top Search