लक्ष्मीबाई काम्लेक्स में दिन-दहाड़े व्यापारी पर जानलेवा हमला, ब्वायज कलेक्शन के संचालक सम्मी केशरवानी पर दिन-दहाड़े दुकान में घुसकर तीन युवको ने किया लाठी-राड़ से हमला

by Kakajee News

सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के पुलिस कप्तान आंजनेय वाष्र्णेय के जाते ही कानून और व्यवस्था की स्थिति बिगडनी शुरू हो गई है। शहर के हृदयस्थल लक्ष्मीबाई काम्लेक्स में बायज कलेक्शन दुकान के संचालक सम्मी केशरवानी पर दिन-दहाड़े तीन युवको ने हमला कर दिया। इस हमले के सीसीटीव्ही फुटेज सामने आया है जिसमें साफ तौर दिख रहा है कि लाठी के डंडों से लैस होकर आये तीन युवक व्यापारी के सिर पर ही वार कर रहे थे। उनका मकसद व्यापारी के जान लेने का दिख रहा है। दिन-दहाड़े दोपहर 2 बजे दुकान में घुसकर किया गया इस हमले से सारंगढ़ शहर में दहशत का माहौल बन गया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने सोनू यादव तथा 2 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 333,118(1),296,115(2), 351(3),3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
सारंगढ़ के वार्ड क्रमांक 9 में रहने वाला सम्मी केशरवानी का शहर के हृदयस्थल वीरांगना लक्ष्मीबाई व्यावसायिक परिसर में ब्वायज कलेक्शन नाम से कपड़े की दुकान है। प्रतिदिन की भांति आज दोपहर लगभग 1.40 बजे दुकान में आये ग्राहको को दुकान संचालक सम्मी केशरवानी कपड़ा दिखा रहा था कि उसी समय सोनू यादव तथा दो युवक वहा आये और दुकान संचालक ही सम्मी केशरवानी पर लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में दुकान संचालक सम्मी के सर को टारगेट किया गया था और तावडतोड़ हमला किया गया। ठंड में लोहे का तीन-चार कोल लगाया गया था जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमला सुनियोजित षड़यंत्र के साथ किया गया था। पिड़ित व्यापारी सम्मी केशरवानी ने बताया कि शराब की

काकाजी न्यूज के Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें 👉️KakajeeNews.com👈️

खाली बोतल को भी हमलावर अपने साथ रखे हुए थे जिससे प्रतीत हो रहा था कि उनका जान लेने के लिये माला किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि दुकानदार सम्मी केशरवानी अपने आपको बचाने के लिये दुकान से भाग कर नहीं जाते तो उनका जान जा सकती थी। हमलावरों ने जिस प्रकार से दुकान संचालक पर ताबड़तोड़ हमला किया है उससे साफ प्रतीत हो रहा है कि हमलावर सुनियोजित तरीके से हमला करने के लिये आये थे और अपने साथ लाठी-डंडा साथ लागे थे। वहीं इस हमले की सभी घटना सीसीटीव्ही में रिकार्ड हो गई है जिसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि हमलावरों ने दिन-दहाड़े दुकान में पुरस्कर व्यापारी पर जानलेवा हमला किया है। तीन युवक सीसीटीबी में दिख रहे है तथा लाठी-डंडा से लैस है और व्यापारी सम्मी केशरवानी के ऊपर टूट पड़े है। सीसीटीव्ही फुटेज में साफ तौर पर दिख रहा है कि व्यापारी के सिर पर ही वार किया जा रहा था जो कि साफ बता रहा है कि मंशा व्यापारी की हत्या करने का रहा था।

कानून और व्यवस्था पर लगा प्रश्नचिन्ह ?
जिला मुख्यालय सारंगढ़ में व्यापारी के दुकान घुसकर किया गया हमले को लेकर कानून और व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो रहा है। दुकानदार जब अपने दुकान में सुरक्षित नहीं है और दोपहर 2 बजे उसके ऊपर हमला हो रहा है तो जिला मुख्यालय सारंगढ़ के सिटी कोतवाली थाना से 500 मीटर दूरी पर घटना कई सवाल खड़े कर रही है। जब तक पुलिस कप्तान के रूप में आजनेय वाषर्णय पदस्थ थे तब तक असामाजिक तत्वों में खौफ था तथा किसी भी प्रकार के कानून और व्यवस्था बिगाड़ने की स्थिति नहीं बन रही थी। उनके केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने और नये एसपी के पदस्थापना नहीं होने पर असामाजिक तत्वों का बोलबाला हो गया है। सिटी कोतवाली में वर्षों से पदस्थ पुलिसकर्मियों के ही रहने के कारण से अपराधियों में पुलिस का भय समाप्त होते दिख रहा है। जिसकी परणिति के रूप आज हुए हमले का देखा जा रहा है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली पुलिस ने सोनू यादव तथा 2 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 333,118(1),296,115(2), 351(3),3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Related Posts