रायपुर। राजधानी रायपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के साथ हुई मोबाइल लूट की वारदात का पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए वारदात में इस्तेमाल दोपहिया वाहन भी जब्त कर लिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान मणिचंद ध्रुव के रूप में की।
बताया जा रहा है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने तेजी दिखाते हुए उसे चूनाभट्टी इलाके से धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल दोपहिया वाहन भी बरामद कर लिया गया है।
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं, इस त्वरित कार्रवाई के बाद पुलिस की कार्यशैली की सराहना भी हो रही है।
2