01 महिला हार्डकोर ईनामी नक्सली को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, महिला नक्सली पर पद के अनुरूप 05 लाख रूपये का घोषित है ईनाम

by Kakajee News

सुकमा में सुन्दरराज पी., पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर (छ.ग.), कमलोचन कश्यप, उप पुलिस महानिरीक्षक रेंज दंतेवाड़ा के मार्ग-दर्शन एवं श्री किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक सुकमा, पुष्पेन्द्र कुमार, 206 वाहिनी कोबरा के निर्देशन एवं निखिल अशोक कुमार राखेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा, अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा, आकाश राव गिरेपूंजे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंटा के पर्यवेक्षण में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में केरलापाल, मलगेर एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर दिनांक 27.05.2024 को थाना केरलापाल से परमेश्वर तिलकवार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सुकमा एवं निरीक्षक गोविंद यादव थाना प्रभारी केरलापाल के हमराह जिला बल, डीआरजी सुकमा, डीआरजी बस्तर का बल एवं अनिल कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी, श्री श्रीनिवास, श्री प्रजित सिंह द्वेय उप कमाण्डेन्ट 206 कोबरा के हमराह 206 वाहिनी कोबरा का बल की संयुक्त पार्टी विशेष नक्सल अभियान हेतु ग्राम सिमेल, गोगुण्डा, गड़गड़ खुंडूशपारा व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए कि अभियान के दौरान दिनांक 28.05.2024 को सिमेल के जंगल-पहाड़ी से 01 हार्डकोर महिला नक्सली बारसे मुये पिता बारसे देवा (दरभा डिव्हीजन मेडिकल टीम प्रभारी एवं मलगेर एरिया कमेटी सदस्या, ईनाम 05 लाख छ0ग0 शासन द्वारा) उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी ग्राम पोटाली, उरपलपारा थाना अरनपुर जिला दंतेवाड़ा (छ0ग0) को पकड़ा गया। जिनके कब्जे से क्रमशः. 01 नग टिफिन बम वजनी लगभग 03 किगा्र. 05 नग डेटोनेटर, 05 नग बैटरी, 10 मीटर लगभग इलेक्ट्रिक वायर, 09 नग नक्सल साहित्य, मेडिकल किट व अन्य नक्सली सामग्री बरामद किया गया। बरामद समाग्री के संबंध में पूछताछ करने पर पुलिस पार्टी को नुकसान पंहुचाने की नीयत से रखना बतायी। उक्त कृत्य विधि विरूद्ध पाये जाने पर महिला नक्सली के खिलाफ थाना केरलापाल में अपराध क्रमांक 14/2024 धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 29.05.2024 को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

काकाजी न्यूज के Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें 👉️KakajeeNews.com👈️

Related Posts