प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। यह ED की दूसरी कार्रवाई है जब मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया हो। इसे पहले हेमंत सोरेन को ED ने गिरफ्तार किया था।
काकाजी न्यूज के Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें 👉️KakajeeNews.com👈️
लेकिन अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी और दिल्ली विधानसभाध्यक्ष ने कहा है कि आम आदमी पार्टी अपना नेता नहीं चुनेगी बल्कि अरविंद केजरीवाल जेल से ही सरकार चलाएंगे। ऐसे में यह पहली बार होगा कि कोई मुख्यमंत्री जेल से सरकार चलाए। इसे पहले जब हेमंत सोरेन को ED ने गिरफ्तार किया था तब झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपना नेता चंपई सोरेन को चुना था फिर उन्हें शपथ दिलाई गई।