रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर सुख-दुःख के साथी फाउंडेशन, विप्र परिवार, रायगढ़ द्वारा सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फाउंडेशन के सदस्यों ने शुक्रवार को रायगढ़ स्थित वृद्धाश्रम एवं मूक-बधिर सेवा स्थल पहुंचकर भोजन वितरण किया।
इस दौरान संस्था के सदस्यों ने वृद्धजनों एवं बच्चों के साथ समय बिताया और उनका हालचाल जाना। सदस्यों ने आत्मीयता के साथ उनके साथ खुशियां साझा कीं। सेवा कार्य के माध्यम से संस्था ने समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती केवल उन्हें स्मरण करने का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लेने का दिन है। गांधी जी के सत्य, अहिंसा और सेवा के विचार तथा शास्त्री जी की सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की भावना आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी है।
उन्होंने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य सामाजिक एकता और सेवा भावना को बढ़ावा देना है। जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर उनके साथ समय बिताना और उनकी खुशियों में सहभागी बनना संस्था के सेवा कार्यों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। भविष्य में भी फाउंडेशन द्वारा ऐसे सामाजिक एवं जनसेवा के कार्य निरंतर किए जाएंगे।
सेवा कार्य में प्रमुख रूप से उपस्थित सदस्य - सुरेश कुमार दुबे (अध्यक्ष), प्रशांत पाण्डेय (संरक्षक), राजकिशोर मिश्रा(राजू) (संरक्षक) ,विनय पाण्डेय, सुदीप पाण्डेय, पवन ओझा, विजय दुबे, नागेन्द्र दुबे, ऋषिकान्त पाण्डेय, आशीष तिवारी, अनुदीप मिश्रा, विनय मिश्रा, सुरेन्द्र पाण्डेय, सुशील पाण्डेय, लक्ष्मीकांत तिवारी, शिवम तिवारी, कृपा शंकर तिवारी, मिथिलेश पाण्डेय, अजय तिवारी, विजय प्रकाश उपाध्याय, राज कुमार मिश्रा, शिवम झा, विकास तिवारी, सुरेश शुक्ला, आशुतोष पाण्डेय, चंद्रशेखर पाण्डेय, उमेश मिश्रा, पिन्टू दुबे, अभिषेक उपाध्याय, भारत भूषण शास्त्री, अमित मिश्रा, बाबा गिरी, उमाशंकर मिश्रा, कालिका दत्त पांडे अनजनेय पाण्डेय, नीरज तिवारी, अनुज शुक्ला, अरविन्द पाण्डेय, मनोज मिश्रा, प्रेमचन्द मिश्रा, श्रीकान्त दीक्षित, इंद्र कुमार मिश्रा,दीपक उपाध्याय,संदीप मिश्रा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
