उद्योग परिसर के भीतर सैकड़ो टन अवैध रेत का भंडार, प्रशासन नही कर रहा कार्रवाई, उद्योगपति को आखिर किसका संरक्षण

रायगढ़। पूंजीपथरा इंडस्टील एरिया से लगे दो उद्योगों के भीतर अवैध रेत डंपिंग का मामला सामने आया है। इतना ही नही बरसात के समय बकायदा रेत तस्करी से जुडे लोगों से सांठगांठ करके अपने उद्योग परिसर में सौ से अधिक टेªक्टरों से लाई गई रेत का भंडारण करके सुरक्षित रखा गया है। लेकिन इस भंडारण की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को होनें के बाद भी कोई कार्रवाई नही हो रही है।
एक जानकारी के अनुसार रूपाणाधाम उद्योग के सामने नव निर्मित उद्योग के प्रबंधन द्वारा अपने पकड का फायदा उठाते हुए आसपास की नदियों से बड़े पैमाने पर रेत तस्करी करवाते हुए लाखों की रेत भंडारण कर ली है इतना ही नही परिसर के बीचो बीच रेत के ढेर आसपास के सरपंच से लेकर घरघोडा ब्लाक के अधिकारियों तक है, लेकिन कोई भी इस भंडारण पर न कोई कार्रवाई कर रहा है और ना ही इसकी तस्करी में शामिल कथित उद्योग पतियों को पकड़ा जा रहा है। जानकार सूत्र बताते हैं कि ग्राम सराईपाली स्थित इस जगह पर धड़ल्ले से एक नये उद्योग की स्थापना की जा रही है और इसी उद्योग परिसर के भीतर हजारों टन रेत का भंडारण कर लिया गया है। बरसात के समय की गई इस तस्करी से जुड़ा मुख्य उद्योगपति पहले भी कई मामलों में संलिप्त रहा है और बावजूद इसके उसने अपनी गतिविधियों को और धड़ल्ले से अंजाम दे रहा है।
क्या कहते हैं एसडीएम प्रवीण कुमार
इस संबंध में हमने घरघोड़ा के एसडीएम प्रवीण कुमार से फोन पर चर्चा की और इस मामले की जानकारी भी देते हुए बताया कि कैसे रूपाणाधाम के सामने एक नये परिसर में लाखों की रेत का भंडारण किया गया है, तब उनका कहना था कि इस मामले में वे नायब तहसीलदार तथा खनिज विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के लिये भेजंेगे पर उनसे चर्चा के तीन दिन बीत जानें के बाद भी ना तो कोई जांच हुई और ना कोई कार्रवाई।
बहरहाल देखना यह है कि ग्राम सराईपाली स्थित उद्योग के सामने अवैध रूप से भंडारित लाखों की रेत जमा करने वाले कथित उद्योगपति के उपर कब कार्रवाई होती है।

  • Top Search

    Most Read