सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के दावे की मौके पर जांच, कोयला या अपशिष्ट बहाने का दावा भ्रामक


सरगुजा। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो के जरिए दावा किया जा रहा है कि खदान से निकलने वाले पानी के साथ कोयला एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री बाहर बहाई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद संबंधित स्थल की मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सामने आया कि संबंधित स्थान पर पानी साफ दिखाई दे रहा है। मौके पर पानी के साथ कोयला अथवा किसी अन्य प्रकार की अपशिष्ट सामग्री के बाहर डिस्चार्ज किए जाने की स्थिति नजर नहीं आई। इस दौरान वास्तविक स्थिति की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई।
मौके पर किए गए निरीक्षण के आधार पर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीत होते हैं। ऐसे में किसी भी वायरल वीडियो या सोशल मीडिया पोस्ट को बिना सत्यापन के सही मान लेना उचित नहीं है।
प्रशासन एवं संबंधित पक्षों की ओर से आमजन से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी सूचना, वीडियो या दावे को आगे साझा करने से पहले उसकी तथ्यात्मक पुष्टि अवश्य करें। अपुष्ट जानकारी के प्रसार से अनावश्यक भ्रम और अफवाह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए लोगों से जिम्मेदारी के साथ सोशल मीडिया का उपयोग करने और अफवाहों से बचने की अपील की गई है।

  • Top Search