‘हनुमान अंश’ को लेकर यूपी के बाद छत्तीसगढ़ में भी बड़ा फैसला, CM साय ने पूरी कैबिनेट के साथ देखी फिल्म और किया टैक्स फ्री का ऐलान


रायपुर। धार्मिक एवं सांस्कृतिक भावनाओं से जुड़ी फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर उत्तर प्रदेश के बाद अब छत्तीसगढ़ सरकार ने भी बड़ा फैसला लिया है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म देखने के बाद इसे उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा की थी। अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी पूरी कैबिनेट के साथ फिल्म देखी और इसके बाद ‘हनुमान अंश’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने का ऐलान किया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को राजधानी स्थित ZORA MALL पहुंचे, जहां उन्होंने पूरी सरकार और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस सहित प्रदेश सरकार के सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे।
फिल्म देखने के लिए प्रदेश के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि भी पहुंचे। इनमें विधायक, महापौर तथा विभिन्न निगम-मंडल और आयोगों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष शामिल रहे। मुख्यमंत्री साय ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भी फिल्म देखी और फिल्म के विषय एवं संदेश की सराहना की।
यूपी के बाद छत्तीसगढ़ में भी टैक्स फ्री
फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘हनुमान अंश’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की। इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी फिल्म देख चुके हैं और उन्होंने फिल्म को टैक्स फ्री करने का फैसला लिया था।
इस तरह उत्तर प्रदेश के बाद छत्तीसगढ़ दूसरा प्रमुख राज्य बन गया है, जहां ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री करने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री साय का पूरी कैबिनेट के साथ फिल्म देखने पहुंचना और उसके बाद टैक्स फ्री का ऐलान करना इस फिल्म को लेकर सरकार की रुचि को भी दर्शाता है।
धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों पर आधारित ‘हनुमान अंश’ को लेकर अब दो राज्यों में सरकार के स्तर पर लिए गए फैसलों के बाद फिल्म की चर्चा राष्ट्रीय स्तर पर भी तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री होने के बाद फिल्म के दर्शक वर्ग में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।

  • Top Search

    Popular Post

    IMG-20260911-WA0222
    Screenshot_20260911_093027
    20260910_214922
    20260910_212551

    Most Read