रायगढ़। बीसीसीआई के द्वारा निर्देश मिलने पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की अनुमति से जिला क्रिकेट संघ रायगढ़ के द्वारा आने वाले नए क्रिकेट सत्र के लिए अंडर- 16 व सीनियर और अंडर-23 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसका ट्रायल आईटीआई ग्राउंड में होगा।
जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचंद्र शर्मा ने बताया कि नए सत्र के लिए 16 व सीनियर और अंडर 23 के ट्रायल हेतु पंकज बोहिदार एवं अभिषेक गुप्ता, जफर उल्लाह सिद्धीकी को चयनकर्ता के रूप में नियुक्त किया गया है। ये चयनकर्ता खिलाडिय़ों के प्रदर्शन के आधार पर अंतरिम टीम का चुनाव पर्यवेक्षक स्टेट क्रिकेट संघ के जीतेन्द्र बैगड़ पूर्व रणजी खिलाड़ी की उपस्थिति में करेंगे। सचिव रामचंद्र शर्मा ने बताया कि ट्रायल के पूर्व ही जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय में शाम को 5 से 8 बजे तक खिलाडिय़ों के पंजीयन का कार्य किया जाएगा। पंजीयन ट्रायल के पूर्व करवाना अनिवार्य है। इस हेतु रोहित नामदेव मोबाइल नंबर 93029 82991 से संपर्क किया जा सकता है।
जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संतोष पांडेय ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में खिलाडिय़ों को ट्रायल में शामिल होने की अपील की है।
खिलाडिय़ों के लिए ये दस्तावेज जरूरी
जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचंद्र शर्मा ने ट्रायल के पूर्व निम्न दस्तावेज के साथ पंजीयन करवाना अनिवार्य बताया है। दस्तावेज इस प्रकार हैं:-दो नवीनतम पासपोर्ट साइज की फोटो, पिछले छह वर्षों की ओरिजनल शैक्षणिक अंकसूची, डिजिटल एवं मैनुअल जन्म प्रमाणपत्र, नवीनतम फोटो वाला आधार कार्ड, मूल पेन कार्ड तथा बैंक पासबुक या कैंसिल चेक के साथ पंजीयन करवाना होगा। इच्छुक खिलाड़ी ट्रायल से पूर्व ही पंजीयन अनिवार्य रूप से करवा लें। ट्रायल के दिन पंजीयन नहीं किया जाएगा। ट्रायल फीस 300/-रू. रखी गई है। आधार कार्ड की प्रतिलिपी भी लाना आवश्यक है।
वर्गवार ट्रायल हेतु ये होगी आयु सीमा
सचिव रामचंद्र शर्मा ने बताया कि ट्रायल के लिए निश्चित उम्र तय की गई है। जिसमें अंडर-16 हेतु जन्मतिथि 1 सितंबर 2011 व 31 अगस्त 2013 के बीच पैदा हुए खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। जबकि अंडर-23 हेतु जन्मतिथि 1 सितंबर 2004 से 31 अगस्त 2008 तक की पैदाइश होनी चाहिए। तभी खिलाड़ी ट्रायल में शामिल हो सकता है।
यह है ट्रायल की तिथि एवं समय
सचिव रामचंद्र शर्मा ने बताया कि अलग-अलग उम्र वर्ग के लिए अलग-अलग ट्रायल की तिथि रखी गई है। अंडर-16 के लिए ट्रायल की तिथि 12 सितंबर प्रात: 8 बजे से रखी गई है। जबकि अंडर-23 व सीनियर के लिए ट्रायल तिथि 13 सितंबर 2026 प्रात: 9 बजे से रखी गई है। दोनों ही ट्रायल आईटीआई कॉलेज के ग्राउंड, बोईरदादर रोड में रखी गई है। किसी विशेष जानकारी के लिए जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय में ट्रायल के पूर्व संपर्क करें।
