स्कूल में छात्र से मारपीट करने वाले तीन आरोपित को चक्रधरनगर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही कर पकड़ा, अन्य आरोपियों की धरपकड़ जारी

रायगढ़। आज दोपहर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चक्रधरनगर में स्कूल के लंच ब्रेक के समय 6-7 बाहरी लड़के स्कूल की दीवार को फांदकर स्कूल अंदर प्रवेश किये और कक्षा 9वी के छात्र (16 वर्ष) को कक्षा से बाहर बुलाये । इतने में दो लड़कों ने छात्र पर चाकू जैसे हथियार से हमला कर वहां से भाग निकले । छात्र के कमर से नीचे चोट आयी है । स्कूल प्रबंधन की ओर से घटना की सूचना मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे । स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज से छात्र पर हमला करने वाले दोनों लड़कों की पहचान स्पष्ट कर दोनों को पकड़ा गया है जिससे पूछताछ में उनके साथ मारपीट के लिए साथ आये एक और लड़के को पकड़ा गया है । देर शाम तक तीन आरोपित पकड़े गये हैं, तीनों नबालिग हैं ।

तीन नबालिगों ने छात्र के साथ मारपीट करने के अपराध को स्वीकार किया है । प्रारंभिक पूछताछ में घायल छात्र के साथ इनकी पूर्व मित्रता और कुछ पहले झगड़ा विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आयी है । घटना में घायल हुए छात्र की स्थिति सामान्य है फिलहाल उसका जिला अस्पताल रायगढ़ में ईलाज जारी है। अन्य आरोपियों की पता तलाश जारी है ।
घटना को लेकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य के आवेदन पर से चक्रधरनगर पुलिस मामले में प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

  • Top Search

    Most Read