ICAI रायगढ़ शाखा द्वारा Peer Review प्रशिक्षण कार्यशालाPeer Review से CA Profession में बढ़ रही गुणवत्ता और विश्वसनीयता : अभय छाजेड़

ICAI रायगढ़ शाखा में Peer Reviewers के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
रायगढ़। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) के Peer Review Board द्वारा ICAI रायगढ़ शाखा (CIRC) के आतिथ्य में होटल श्रेष्ठ में शनिवार को “One-Day Training Programme for Peer Reviewers” का सफल आयोजन किया गया। लगभग छह घंटे चले इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में रायगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने भाग लिया।
कार्यक्रम में ICAI Central Council Member CA अभय छाजेड़, भोपाल तथा Regional Council Member CA दिनेश कुमार अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Peer Review कमी निकालने की प्रक्रिया नहीं, गुणवत्ता सुधार का माध्यम : अभय छाजेड़
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए Central Council Member CA अभय छाजेड़ ने कहा कि आज के समय में CA Profession में गुणवत्ता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता अत्यंत महत्वपूर्ण है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर professional services की quality सुनिश्चित करने के लिए अपनाई जाने वाली व्यवस्थाओं की तर्ज पर ICAI द्वारा भी Peer Review प्रणाली को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि Peer Review का उद्देश्य किसी CA या Firm की कमियां निकालना अथवा दंडित करना नहीं, बल्कि उसकी professional practice को बेहतर बनाना है। इसके माध्यम से audit quality, documentation, professional standards एवं quality control systems को मजबूत किया जा सकता है। इससे CA Firms की कार्यकुशलता बढ़ने के साथ-साथ stakeholders का CA Profession के प्रति विश्वास भी मजबूत होता है।
बदलते नियामकीय परिवेश में Peer Review की भूमिका महत्वपूर्ण : दिनेश कुमार अग्रवाल
Regional Council Member CA दिनेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में CA Profession के समक्ष regulatory requirements एवं professional responsibilities लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में proper documentation, compliance, audit quality एवं internal quality control पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि Peer Review को केवल compliance requirement के रूप में नहीं, बल्कि professional excellence एवं continuous improvement के अवसर के रूप में देखा जाना चाहिए। इससे CA Firms अपनी कार्यप्रणाली को और अधिक व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण बना सकती हैं।
क्या है Peer Review?
कार्यशाला में बताया गया कि Peer Review एक quality review mechanism है, जिसके माध्यम से किसी CA Firm की professional practice का निर्धारित professional standards एवं quality requirements के अनुरूप स्वतंत्र रूप से मूल्यांकन किया जाता है। इसमें audit एवं assurance assignments की quality, documentation, applicable Standards on Auditing तथा quality control procedures जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं की समीक्षा की जाती है।
इसका उद्देश्य CA Firms को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने, बेहतर systems विकसित करने तथा professional standards के अनुरूप उच्च गुणवत्ता बनाए रखने में सहायता करना है।
विशेषज्ञ Trainers ने दी Practical Training
कार्यशाला के तकनीकी सत्रों में गाजियाबाद से पधारे Trainer CA नकुल अरोड़ा एवं नोएडा से पधारे Trainer CA अनिरुद्ध तिवारी ने Peer Review की प्रक्रिया एवं व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया।
दोनों विशेषज्ञों ने Peer Review framework, review process, documentation, audit sampling, quality control standards एवं practical challenges पर जानकारी दी। विभिन्न case studies एवं practical examples के माध्यम से प्रतिभागियों के तकनीकी संशयों का समाधान भी किया गया।
कार्यक्रम समन्वयक CA संतोष टिबरेवाल ने कहा कि Peer Review जैसे महत्वपूर्ण विषय पर यह प्रशिक्षण सदस्यों के professional development की दिशा में उपयोगी पहल है। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता में सहयोग के लिए सभी अतिथियों, Trainers एवं प्रतिभागी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
शाखा अध्यक्ष ने किया स्वागत, सचिव ने व्यक्त किया आभार
कार्यक्रम की शुरुआत ICAI रायगढ़ शाखा के अध्यक्ष CA दिनेश अग्रवाल के स्वागत उद्बोधन से हुई। उन्होंने कहा कि रायगढ़ शाखा सदस्यों के निरंतर professional development एवं capacity building के लिए नियमित रूप से technical एवं professional programmes आयोजित कर रही है।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष CA संजय सोनी, सचिव CA राहुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष CA वंश अग्रवाल सहित शाखा कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में CA सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर शाखा सचिव CA राहुल अग्रवाल ने सभी अतिथियों, Trainers एवं प्रतिभागी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Top Search

    Popular Post

    IMG-20260907-WA0243
    20260907_144248
    IMG-20260907-WA0216
    IMG-20260907-WA0161

    Most Read