..
रामानुजगंज : वन परिक्षेत्र अंतर्गत झारखंड की ओर से आये 10 हाथियों का दल विकासखंड रामचंद्रपुर के ग्राम चीनीया- शिवपुर वनक्षेत्र में लगातार विचरण कर रहे हैं। उसी में से एक हाथी बिछड़ कर बीते रात ग्राम कनकपुर के पारा अल्मा गोदाम के आसपास पहुंच गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामानुजगंज वन परिक्षेत्र अंतर्गत हाथियों का दल लगातार विचरण कर रहे हैं। पिछले दिनों सूचना प्राप्त हुई की 10 हाथियों का दल झारखंड की ओर से शिवपुर जंगल के क्षेत्र में घुस गए हैं और वह लगातार कई गांव में होते हुए इधर-उधर जंगल में भटक रहे हैं। इसी दौरान बीते रात 10 हाथियों की टोली से बिछड़ कर एक हाथी ग्राम कनकपुर के पारा अल्मा गोदाम के पास पहुंच जाने की सूचना वन विभाग टीम को मिली। उक्त सूचना मिलने के तुरंत बाद वन आमला टीम ने वहां निवासरत ग्रामीणों को हाथियों की मौजूदगी के मद्देनजर सुरक्षा के लिए खुटहन पारा स्कूल में लाकर ठहराया गया। ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन द्वारा एहतियाती कदम उठाते हुए उन्हें स्कूल भवन में सुरक्षित रखा गया। साथ ही वन क्षेत्र के आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है एवं हाथी आने की सूचना या देखे जाने पर तत्काल वन अमला टीम को सूचित करने को कहा गया है ताकि ग्रामीणों को किसी भी अनहोनी घटना होने से बचाया जा सके।
