बुजुर्गों का आशीर्वाद और मूकबधिर बच्चों की मुस्कान के बीच मना युवा नेता विभाष सिंह ठाकुर का जन्मदिन, समर्थकों में भारी उत्साह

रायगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश सचिव एवं युवा नेता विभाष सिंह ठाकुर का जन्मदिन उनके समर्थकों ने सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदनाओं के साथ मनाया। जन्मदिन के अवसर पर समर्थकों ने उत्सव की शुरुआत वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के बीच पहुंचकर की। यहां बुजुर्गों के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं और उन्हें भोजन कराया गया। इस दौरान बुजुर्गों ने भी पूरे स्नेह के साथ युवा नेता विभाष सिंह ठाकुर को दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
रायगढ़ जिला सहित पूरे प्रदेश में फायर ब्रांड एवं यूथ आईकॉन के नाम से जाने पहचाने जाने वाले युवा नेता विभाष सिंह ठाकुर का जन्मदिवस हर साल उनके समर्थकों के द्वारा जोशो खरोसो के साथ मनाया जाता रहा है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश सचिव विभाष सिंह ठाकुर के जन्मदिवस के अवसर पर आज उनके समर्थकों ने वृद्धाआश्रम पहुंचकर सर्वप्रथम बुजुर्गो के बीच केक काटकर युवा नेता का जन्मदिन मनाया और उसके बाद बुजुर्गो को भोजन कराया गया। इसके बाद समर्थकों का काफिला मूकबधिर बच्चों के बीच पहुंचा। यहां भी बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया गया और उन्हें नाश्ते का वितरण किया गया। जन्मदिन के इस आयोजन में बच्चों के चेहरों पर नजर आई खुशी ने माहौल को खास बना दिया। समर्थकों की इस पहल ने जन्मदिन के उत्सव को सामाजिक सरोकार और खुशियां बांटने का एक यादगार अवसर बना दिया।
गौरतलब है कि रायगढ़ जिले सहित प्रदेशभर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश सचिव विभाष सिंह ठाकुर की पहचान एक फायरब्रांड युवा नेता और यूथ आइकॉन के रूप में है। उनके जन्मदिन को हर वर्ष समर्थक पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाते हैं। हालांकि इस बार जन्मदिन का जश्न केवल आयोजन और आतिशबाजी तक सीमित न रहकर जरूरतमंदों के बीच खुशियां बांटने और बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने के रूप में नजर आया। समर्थकों की इस पहल की खासियत रही कि उन्होंने अपने प्रिय नेता के जन्मदिन को दूसरों के चेहरों पर मुस्कान लाने का माध्यम बनाया।
इस अवसर पर बाबा भट्ट, रितेश अग्रवाल, शारदा सिंह, शंसाक पाण्डेय, अजय डनसेना, किशन महिलाने, रायडर कंवर, लक्की कंवर, रवि, जमीर बेग, संजु मरार, सूरज महंत, छोटू पठान, गजेन्द्र भारती, जितेश भट्ट, विजय कुमार, हिमांशु सिदार, विकास कंवर, पुष्पेन्द्र पटेल, मंटु कंवर, रमेश, जीत, मनोज, दीपक, गोरे, साजिद, देव, जानू, भोलू, अरुण, धीरज देवांगन, प्रहलाद, मनीष सहित बड़ी संख्या में युवा समर्थक मौजूद रहे।

  • Top Search

    Popular Post

    2
    Body
    20261014_102518
    IMG-20261013-WA0378

    Most Read