सुशासन तिहार के तहत 5 जून को छाल में लगेगा जन समस्या निवारण शिविर, पंचायत और शासन की योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए ग्रामीणों से पहुंचने की अपील

by Kakajee News

रायगढ़। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 5 जून, शुक्रवार को ग्राम पंचायत चंद्रशेखरपुर के ग्रामीणों के लिए जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर हाईस्कूल प्रांगण छाला में आयोजित होगा, जहां ग्रामीण अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।
शिविर के माध्यम से पंचायत संबंधी मामलों के अलावा विभिन्न शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित लोगों की समस्याओं का भी निराकरण किया जाएगा। ग्रामीणों को आवास, किसान, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें एवं आवेदन प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
प्रशासन का उद्देश्य शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शिविर में उपस्थित रहकर प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
ग्राम पंचायत चंद्रशेखरपुर द्वारा क्षेत्र के सभी ग्रामीणों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने और शासन की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई है। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम बन रहा है, जिससे लोगों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जा रहा है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक जवाबदेह एवं जनहितैषी बनाना है।

काकाजी न्यूज के Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें 👉️KakajeeNews.com👈️

Related Posts