BREAKING NEWS : सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत

by Kakajee News

दुर्ग । जिले के कुम्हारी में सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत होने की जानकारी सामने आ रही है। मृतकों में तीन बड़े और एक करीब चार साल का बच्चा शामिल होने की बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। पूरा मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र के खपरी गांव का है। जानकारी के मुताबिक कुम्हारी के खपरी गांव में एक मकान में अचानक तेज धमाके के साथ गैस सिलेंडर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि घर में आग तेजी से फैल गई। आग की लपटों ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। घर के अंदर मौजूद परिवार के सदस्य बाहर निकल नहीं सके और जिंदा जल गए।
आसपास के लोगों ने धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग काफी विकराल हो चुकी थी। इसके बाद घर के अंदर से चार लोगों के शव बरामद किए गए।

काकाजी न्यूज के Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें 👉️KakajeeNews.com👈️

Related Posts