इसे नगरपालिक निगम ठेकेदार की मनमानी कहें या निगम अधिकारियों की उदासीनता या कहे आम आदमी के तकलीफ नजर अंदाज करने की मनोवृति,समझ से परे है।
रायगढ़ घरघोड़ा रोड कार्मेल स्कूल के पास डॉ. रुपेन्द्र पटेल हॉस्पीटल से संलग्न बैंक ऑफ बड़ौदा का ब्रांच बजू में इस बैंक का एटीएम है जिसके सामाने नाली निर्माण के नाम पर ठेकादार ने हफ्तों से काम अधुरा ऐसे छोड़ रखा है कि कभी भी कोई बड़ी घटना घट जाय तो आश्चर्य नहीं,थोड़ा सा चुके या पैर का संतुलन बिगड़ा और एटीएम ग्राहक सीधा नाली में.. ? और इस नाली की गंदगी सड़ांध चौबीसो घंटे बैंक ग्राहकों का मानसिक संतुलन बिगाड़ रहे ,मगर इससे नगर पालिक निगम के जिम्मेदार लोगों या ठेकेदार को क्या फरक पड़ने वाला .. यहाँ तो किसी को अपनी जिम्मेदारी का भान ही नहीं आम आदमी गिरे या मरे ! हे भगवान हे परमपिता परमेश्वर क्या आप नगर पालिक निगम व इसके ठेकेदारों को यमराज का प्रभार दे दिये है तभी तो लोगों को कहना पड़ रहा है यहाँ सब भगवान भरोसे चल रहा है, हाँ कभी आपसे कोई गलती हो जाय तो जुर्माना में निगम वाले बिलम्ब नहीं करेंगे आखिर उस समय अपने प्रति इमानदार जो बन जाते है रायगढ़ को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए . इसी एटीएम के अगल बगल कितनी गंदगी और सडांध है इसे भी देख कर आभास कर सकते है नगर निगम अमला कितने सतर्क और गंभीर है अपने नगर की स्वच्छता को लेकर . ‘ . ।
4