प्रेस क्लब के साथियों के लिए खुशखबरी, अध्यक्ष -सचिव का आभार

by Kakajee News

रायगढ़ प्रेस क्लब के सभी साथियों को सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि प्रेस क्लब भवन के लिए राशि जमा करने के लिए 6 लाख रुपए की व्यवस्था हो गई है। इसके लिए सराहनीय योगदान रायगढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष हेमंत थवाईत एवं सचिव नवीन शर्मा ने दिया है। पत्रकारों के हित से जुड़े इस कार्य के लिए अध्यक्ष और सचिव ने 3-3 लाख रूपए अपनी-अपनी तरफ से दिया है।प्रेस क्लब भवन के लिए राशि जमा करने 6 लाख का इंतजाम हो जाने पर प्रेस क्लब के सभी सदस्यों में हर्ष का माहौल है। पत्रकारों ने प्रेस क्लब अध्यक्ष और सचिव के इस सराहनीय योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
उक्त जानकारी देते हुए प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष राजेश जेन ने बताया कि लंबे समय से प्रेस बिरादरी अपने कार्यालय के लिए प्रयास कर रही थी और अध्यक्ष हेमंत थवाईत, सचिव नवीन शर्मा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार से किए गए लगातार प्रयास से सफलता मिली।

काकाजी न्यूज के Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें 👉️KakajeeNews.com👈️

Related Posts