बिजली के तार में हुकिंग कर जंगली सुअर का शिकार, एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरा फरार

रायगढ़। रायगढ़ जिले में विद्युत लाइन से अवैध हुकिंग कर जंगली सुअर का शिकार करने का मामला सामने आया है। जंगल गश्त के दौरान वन विभाग की टीम ने मृत जंगली सुअर के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ और जांच में अवैध शिकार का खुलासा होने के बाद वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार, 8 अक्टूबर को परिसर रक्षक देलारी, लाखा एवं जिवरी जंगल गश्त पर थे। इसी दौरान ग्राम भुईकुर्री में एक व्यक्ति मृत जंगली सुअर के साथ मिला। वन अमले ने मौके पर मृत नर जंगली सुअर की जांच की, जिसमें विद्युत लाइन से अवैध हुकिंग कर करंट के जरिए शिकार किए जाने की बात सामने आई।

जांच में आरोपी की पहचान जयप्रकाश राठिया, पिता कृपाराम राठिया, उम्र 40 वर्ष, निवासी भुईकुर्री, थाना पूंजीपथरा, जिला रायगढ़ के रूप में हुई। वन विभाग के अनुसार, जयप्रकाश ने तुलाराम राठिया के साथ मिलकर विद्युत लाइन से अवैध कनेक्शन लेकर नर जंगली सुअर का शिकार किया था।
मामले में वन विभाग ने मृत जंगली सुअर को जब्त करते हुए भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की संबंधित धाराओं के तहत अपराध क्रमांक 7541/21, दिनांक 08.10.2026 दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी जयप्रकाश राठिया को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल दाखिल कर दिया गया है।

  • Top Search

    Popular Post

    IMG-20261008-WA0395
    IMG-20261008-WA0297
    IMG-20261008-WA0403
    20261008_081729

    Most Read