रायगढ़। गजानन पुरम कॉलोनीवासियों द्वारा वर्ष 2008 से प्रतिवर्ष भगवान श्री गणेश की स्थापना कर श्रद्धा एवं भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की जाती है। गणपति उत्सव के दौरान कॉलोनी में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहता है। विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश को प्रथम पूज्य देव मानकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि, शांति और मंगलमय जीवन की कामना की जाती है।
इसी धार्मिक परंपरा के तहत आज गणेश उत्सव के उपलक्ष्य में कोतरा थाना चौक में खिचड़ी भंडारे का आयोजन किया गया। कॉलोनीवासियों ने श्रद्धाभाव से आम नागरिकों को खिचड़ी एवं प्रसाद वितरित किया। इस दौरान लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान श्री गणेश से सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की।
इस अवसर पर सुषमा प्रकाश नायक, बबली अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, लक्ष्मी पटेल, विनिया कारमोरे, चिंकी स्वर्णकार, मंजू धारीवाल, बबिता चौधरी, रजनी पटेल, चन्द्रकला पटेल, हेमा पटेल, दीपक अग्रवाल, गणेश पटेल, राहुल सोनी, बबलू स्वर्णकार, अवधेश पटेल एवं जयप्रकाश पटेल सहित कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।
