क्रिकेट में मिली शानदार सफलता, चंद्र प्रकाश व पक्षालिका टोप्पो का राज्य में चयन, संतोष व रामचन्द्र की मेहनत रंग ला रही

रायगढ़। बीसीसीआई के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के द्वारा क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत अंडर 16 बालक एवं अंडर 15 बालिका की संभावित क्रिकेट टीम की घोषणा की गई। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि सीएससीएस के द्वारा आगामी सत्र के लिए अंडर 16 बालक क्रिकेट टीम की घोषणा की गई है। जिसमें जिले के चंद्र प्रकाश साहू का चयन ऑल राउंड प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। इसी तरह सीएससीएस द्वारा अंडर 15 बालिका क्रिकेट टीम की घोषणा की गई जिसमे जिले की पक्षालिका टोप्पो को शानदार बल्लेबाजी व विकेट कीपिंग के आधार पर चयनित किया गया है। दोनों ही खिलाडिय़ों को 11 सितंबर को राजधानी रायपुर रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। जहां इनका स्कील कैंप आयोजित होगा। इन खिलाडिय़ों के चयन पर अध्यक्ष संतोष पाण्डेय सचिव रामचन्द्र शर्मा, किशोर पटनायक, पंकज बोहिदार, संतोष मिश्रा, महेश्वर मिश्रा, जफर उल्लाह सिद्धीकी, वरिष्ठ अम्पायर विशाल सिंघानिया, महेश वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, महेन्द्र साव, राजा गोरख, अभिषेक गुप्ता, शानू भयानी, हिमांशु चावड़ा, महेश दधिची, चंद्रेश यादव, संतोष गुप्ता आदि ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए आने वाले मैचों हेतु शुभकामनाएं दी है।

  • Top Search