रायगढ़ । मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार, बलरामपुर, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कोरबा, महासमुंद, रायगढ़, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में तेज बारिश को लेकर विशेष सतर्कता की जरूरत
प्रशासन और स्थानीय लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है। भारी बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव, नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि और आवागमन प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है।
अगले 24 घंटे छत्तीसगढ़ के इन 10 जिलों के लिए अहम बताए गए हैं जिनमें बलौदाबाजार | बलरामपुर | गरियाबंद | जांजगीर-चांपा | जशपुर | कोरबा | महासमुंद | रायगढ़ | सक्ती | सारंगढ़-बिलाईगढ़ शामिल है।
मौसम विभाग की चेतावनी के बीच लोगों से सावधानी बरतने के साथ साथ स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
