छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में अगले 24 घंटे में अति भारी वर्षा की चेतावनी

रायपुर। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए अगले 24 घंटे के दौरान अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ जलभराव और स्थानीय बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
जिन जिलों में अति भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है, उनमें बालोद, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, रायगढ़, राजनांदगांव, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ शामिल हैं।
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा है कि भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें तथा निचले इलाकों में रहने वाले लोग विशेष सावधानी बरतें। प्रशासन को भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां रखने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Top Search