रायगढ़ में 5.42 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी, शिकायत के बाद थाने में हुआ एफआईआर, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़। शहर के फौजदार पारा चांदनी चौक वार्ड क्रमांक 10 में रहने वाली 65 वर्षीय गृहिणी के घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फौजदार पारा निवासी श्रीमती सौदामिनी मिश्रा (65 वर्ष) ने थाना सिटी कोतवाली में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उनके घर की आलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब हो गए हैं। 26 जून 2026 को जब उन्होंने आलमारी खोलकर देखी तो उसमें रखे जेवरात नहीं मिले। इसके बाद परिवार के सदस्यों से पूछताछ की गई, लेकिन आभूषणों के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

शिकायत के अनुसार चोरी हुए आभूषणों में सोने के झुमके, चैन, अंगूठियां, चूड़ियां, कान के लटकन, रानी हार तथा चांदी की पायल और कटोरी सहित अन्य जेवर शामिल हैं। चोरी गए सभी आभूषणों की कुल अनुमानित कीमत करीब 5 लाख 42 हजार 705 रुपये बताई गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(4) एवं 305 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ चोरी की घटना से जुड़े सुराग जुटाने में लगी हुई है।

  • Top Search

    Most Read