डॉ. आर.एल. हॉस्पिटल में 19 जुलाई को लगेगी हृदय रोग विशेषज्ञ की विशेष ओपीडी, डॉ. सुनील गौनियाल देंगे परामर्श

रायगढ़। हृदय रोगों के बढ़ते मामलों को देखते हुए शहरवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। गौशाला रोड स्थित डॉ. आर.एल. हॉस्पिटल, रायगढ़ में रविवार, 19 जुलाई 2026 को एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल, रायपुर के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील गौनियाल की विशेष ओपीडी आयोजित की जाएगी।

इस दौरान डॉ. गौनियाल सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान करेंगे। हृदय संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों के लिए यह विशेषज्ञ सेवा रायगढ़ में ही उपलब्ध रहेगी।

अस्पताल के प्रबंधक डॉ. प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि मरीजों को बेहतर और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सकों की ओपीडी आयोजित की जाती है। इसी क्रम में 19 जुलाई को वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील गौनियाल की ओपीडी रखी गई है, ताकि रायगढ़ एवं आसपास के लोगों को हृदय रोग संबंधी जांच और उपचार के लिए दूसरे शहरों का रुख न करना पड़े।

उन्होंने बताया कि जिन मरीजों को सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, थोड़ी मेहनत में ही जल्दी थकान, अनियमित हृदय गति, जी मिचलाना, सीने में जलन, पेट या पीठ में दर्द अथवा बाएं कंधे या हाथ से दर्द फैलने जैसी समस्याएं हैं, वे इस विशेष ओपीडी का लाभ अवश्य लें। समय पर जांच और उपचार से हृदय रोगों की गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है।

अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों से अग्रिम पंजीयन कराने की अपील की है, ताकि उन्हें निर्धारित समय पर आसानी से परामर्श मिल सके।

विशेष ओपीडी विवरण

तिथि: रविवार, 19 जुलाई 2026
समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
स्थान: डॉ. आर.एल. हॉस्पिटल, गौशाला रोड, रायगढ़ (छत्तीसगढ़)

अग्रिम पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 9179618171

  • Top Search

    Most Read