रायगढ़ में एक बार फिर सड़क में आया गजराजो का बड़ा दल, वाहनों की लगी लंबी कतार, चिंघाड़ से गूंजता रहा पूरा इलाका

रायगढ़। रायगढ़-जशपुर मार्ग पर मंगलवार की शाम एक बार फिर जंगली हाथियों का बड़ा दल सड़क पर आ पहुंचा। ग्राम अमलीडीही और समारुमा के बीच करीब शाम 4 बजे हाथियों के सड़क पर आने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हाथियों की मौजूदगी के कारण वाहन चालकों को काफी देर तक सड़क पर इंतजार करना पड़ा।

गांव के ग्रामीणों ने काकाजी डॉट काम को बताया कि हाथियों का यह दल पिछले करीब चार दिनों से छैडोरिया गांव के जंगल में डेरा जमाए हुए है। दिनभर जंगल में मौजूद रहने के बाद हाथियों का दल शाम के समय सड़क की ओर पहुंच गया। अचानक सड़क पर हाथियों के आने से वाहन चालकों में भी दहशत का माहौल बन गया और दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी।

हाथियों का दल सड़क पार कर जंगल की ओर बढ़ने के बाद ही मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका। काकाजी डॉट काम को मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान सड़क के दोनों ओर काफी देर तक वाहनों की कतार लगी रही। लगातार हाथियों की आवाजाही को देखते हुए ग्रामीणों और वाहन चालकों में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

वन विभाग की ओर से क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी को लेकर निगरानी और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है। वन विभाग ने लोगों से हाथियों के करीब नहीं जाने, उन्हें छेड़ने या रास्ता रोकने से बचने की अपील की है।

  • Top Search

    Popular Post

    Body
    20261014_102518
    IMG-20261013-WA0378
    IMG-20261013-WA0372

    Most Read