रेंगालपाली स्कूल में छात्राओं को मिली ‘सम्मान की सुविधा’, NTPC लारा ने लगाई सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन

रायगढ़। स्वच्छता और सम्मान की दिशा में एक और कदम
एनटीपीसी लारा ने अपने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत रेंगालपाली स्कूल में छात्राओं की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन की स्थापना की।
इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान आवश्यक स्वच्छता सामग्री आसानी से उपलब्ध कराना और मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं स्वस्थ आदतों को बढ़ावा देना है।
सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन की सुविधा से छात्राओं को आवश्यकता के समय सैनिटरी नैपकिन आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे, जिससे वे अधिक सहजता और आत्मविश्वास के साथ अपनी शिक्षा जारी रख सकेंगी।
एनटीपीसी लारा की यह पहल ‘स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान’ के साथ बालिकाओं के बेहतर एवं सशक्त भविष्य की दिशा में एक सार्थक कदम है।

  • Top Search

    Popular Post

    Body
    20261014_102518
    IMG-20261013-WA0378
    IMG-20261013-WA0372

    Most Read