टी20 विश्वकप 2026 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस हो चुका है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारतीय बल्लेबाजों ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 255 रनों का विशाल स्कोर बना लिया है। इससे पहले भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया है।
भारत को 19वें ओवर में हार्दिक पांड्या के रूप में झटका लगा। वह 13 गेंद में 18 रन बना सके। भारत को 16वें ओवर में तीन झटके लगे थे। पिछले चार ओवर में भारत ने 23 रन बनाए और चार विकेट गंवाए। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर पांच विकेट पर 231 रन है।