दुर्ग :- भिलाई में नगर निगम ने गोलीकांड के मुख्य आरोपी शातिर बदमाश और शूटर करण साव के घर पर बुलडोजर चलाया गया।भिलाई नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम सुबह से जेल में बंद गोलीकांड के आरोपी के छावनी शारदा पार संजय टेंट हाउस के पास घर पहुंची। जहां निगम ने आरोपी करण साव के द्वारा अवैध तरीके अतिरिक्त निर्माण किया गया था जिसे निगम ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।
काकाजी न्यूज के Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें 👉️KakajeeNews.com👈️
जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में 14 नवंबर की देर शाम अज्ञात आरोपियों के द्वारा बर्थडे इवेंट मैनेजमेंट का कार्यक्रम करने के नाम पर प्रार्थी विकास प्रजापति को कॉल करने बुलाया गया जहां मोटर साइकिल में दो युवक सवार होकर आए और विकास प्रजापति पर पिस्टल से फायरिंग कर दिए इस फायरिंग में विकास के कान के पास से गोली गुजरी। पुलिस ने गोलीकांड के 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।। इस मामले में मुख्य आरोपी करण साव के साथ हत्या की योजना बनाने वाले उसका छोटा भाई ऋषभ साव,बड़े पापा संजय साव,विनय साव,चाचा संतोष साव और उसका दोस्त सुमित शाह सहित दो शूटरों इस गोलीकांड में शामिल थे। मुख्य आरोपी करण साव ने पुलिस को बताया था कि दिसंबर 2024 में शिवम साव की हत्या 5 आरोपियों ने मिलकर किया था।इसी का बदला लेने के मृतक शिवम के चचेरे भाई करण साव ने बिहार से अपने रिश्तेदार को बुलाकर विकास की हत्या की योजना बनाई थी।