Raigarh News खरसिया में सनसनी: पूरे परिवार की हत्या, घर के पीछे खाद के ढेर में मिला शव

by Kakajee News

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की खरसिया तहसील से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। राजीव नगर मोहल्ले में एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई और फिर शवों को घर के भीतर ही दफना दिया गया। चार दिन तक घर बंद रहा, बदबू फैलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को खबर दी तो पूरा राज खुला।
चार शव, घर के आंगन में दबे मिले
पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान बुधराम, उसकी पत्नी सहोद्रा और दो बच्चे अरविंद व शिवांगी के रूप में हुई है। सभी शव घर के पिछवाड़े मिट्टी में दबे मिले। जांच में सामने आया कि अज्ञात आरोपी ने वारदात के बाद सबूत छिपाने की कोशिश की और फरार हो गया।
पड़ोसियों ने बताया – चार दिन से बंद था घर
पड़ोस में रहने वाली भुनेश्वरी यादव ने बताया, हम लोग कल ही पूरी से लौटे थे। मोहल्ले में बदबू फैली तो एक युवक ने झांका। अंदर खून के धब्बे दिखे। जिसने भी यह किया है, उसे पकड़कर फांसी दी जानी चाहिए। उनकी एक बेटी बाहर पढ़ रही थी, वह बच गई।”

काकाजी न्यूज के Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें 👉️KakajeeNews.com👈️

पुलिस की जांच – कुल्हाड़ी भी बरामद
मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद ली। रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया,घर के भीतर से चार शव बरामद किए गए हैं। मृतकों में पति, पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। चार दिन से घर बंद था और बदबू आने पर पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी। हमारी टीम हर एंगल से जांच कर रही है।”

पुलिस ने जांच के दौरान घर से हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।
इलाके में दहशत, सवाल अब भी बरकरार
खरसिया की इस वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। लोगों के मन में बस एक ही सवाल है। आखिर किसने और क्यों पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया? यह मामला सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि पूरे मोहल्ले और जिले को हिला देने वाली वारदात है। पुलिस की जांच जारी है और हर कोई हत्यारे की पहचान का इंतजार कर रहा है।

Related Posts