सबसे अधिक दिनों तक देश सेवा के लिए समर्पित करने का इतिहास बनाने पर ओपी ने प्रधान मंत्री मोदी को दी बधाई

by Kakajee News

रायगढ़ :- 25 जुलाई के दिनों को ऐतिहासिक बताते हुए विधायक रायगढ़ वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के दूसरे सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बताते हुए कहा सबसे अधिक दिनों तक देश सेवा के लिए समर्पित करने का इतिहास बनाने पर प्रधान मंत्री मोदी जी का अभिनंदन है। प्रधान मंत्री पद के जीवन सफर के संबंध में जानकारी साझा करते हुए कहा 26 मई 2014 से लोकसभा के पवित्र मंदिर की सीढ़ियों पर माथा टेकते हुए देश वासियों ने देखा। ग्यारह वर्ष पूर्व शुरू हुई ।यह यात्रा, बिना रुके, बिना थके 4,078 दिनों से अनवरत जारी है। वित्त मंत्री ओपी ने कहा बतौर प्रधान मंत्री मोदी जी की अद्भुत ऊर्जा और दूरदर्शी नेतृत्व की वजह से भारत आज हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। यह ऐतिहासिक यात्रा भारतीय लोकतंत्र का स्वर्णिम अध्याय है, जो जनविश्वास, समर्पण और सेवा की वजह से सशक्त हुई है।अंतिम पंक्ति में खड़े विवश बेसहारा लोगों को बहुत सी जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिला है। देश की जनता का राजनीति पर भरोसा कायम हुआ है।इस गौरव पूर्ण उपलब्धि पर विद्यायक रायगढ़ ओपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनायें प्रेषित की है।

काकाजी न्यूज के Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें 👉️KakajeeNews.com👈️

Related Posts