शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

by Kakajee News

दुर्ग। पुरानी भिलाई पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी और पीड़िता को पहचान कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुआ था। और आरोपी ने शादी का झांसा देकर अपने घर बुलाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी की पतासाजी में जुट गई है।
पुरानी भिलाई थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत दी कि उसके साथ शादी का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया गया है।पीड़िता की भिलाई के एक निजी कॉलेज में पढ़ाई के दौरान 2013 में आरोपी विकास शुक्ला से जान पहचान हुई थी। इस दौरान आरोपी ने जनवरी 2023 में अपने घर भिलाई 03 में बुलाकर शादी का झांसा देकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया और इसके बाद अलग अलग जगहों पर ले जाकर शादी का प्रलोभन देकर जबरदस्ती बलात्कार किया है। और पावर हाउस भिलाई में पीड़िता का गर्भपात भी कराया। उसके बाद आरोपी ने शादी करने से स्पष्ट रूप से इंकार कर दिया है और लगातार जान से मारने की धमकी भी दिया है। जिसके बाद पीड़िता आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने पीड़िता को शिकायत के आधार पर आरोपी विकास शुक्ला के खिलाफ मामला दर्ज कर पतासाजी में जुट गई है।

काकाजी न्यूज के Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें 👉️KakajeeNews.com👈️

Related Posts