दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा को रुझानों में बहुमत मिल गया है। जंगपुरा सीट से आप के मनीष सिसोदिया हार गए हैं। अरविंद केजरीवाल को भी हार मिली है। सीएम आतिशी भी पीछे चल रही हैं। कुछ सीटों पर कांटे की टक्कर चल रही है। कभी भाजपा तो
नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा की बेटियां त्रिशा और सानिधि कहती हैं, “हम नई दिल्ली के लोगों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं। दिल्ली के लोग झूठ बोलकर सरकार चलाने वाले व्यक्ति को दोबारा मौका देने की गलती कभी नहीं करेंगे। हमें पता था कि स्पष्ट जीत होगी, बस हम सही समय का इंतजार कर रहे थे। इस बार दिल्ली के लोगों ने झूठ को जीतने नहीं दिया…”