रायगढ़ में बाईक चोर गिरोह सक्रिय, अस्पताल के बाहर खड़ी डाक्टर की मोटर सायकल चोरी, पीड़ित ने थाने में लिखाई एफआईआर

by Kakajee News

रायगढ़। रायगढ़ जिले में अज्ञात बाईक चोर गिरोह के द्वारा एक के बाद एक बाईक चोरी की घटनाओं को लगातार अंजाम दिया जा रहा है। ताजा घटना में अस्पताल के बाहर खड़ी एक डाक्टर की मोटर सायकल अज्ञात चोर लेकर फरार हो गए। डाक्टर की रिपोर्ट के बाद सिटी कोतवाली पुलिस अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना में सुजीत कुमार दास ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह एचआई 09 दिनदयाल कालोनी फेस 01 टीवी टावर क्षेत्र में रहता है। सुजीत कुमार ने बताया कि वह रायगढ़ आर्थो अस्पताल में डाक्टर के पद पर पदस्थ है। 20 जनवरी की शाम 4 बजे वह अपनी मोटर सायकल क्रमांक सीजी 13 यूए 6936 को अस्पताल के बाहर पार्किग में खड़ी कर अस्पताल के अंदर चला गया था वहां से करीब पौने 5 बजे जब वह बाहर आया तब देखा कि उसकी मोटर सायकल जहां पर वह खड़ी किया था उस जगह से गायब मिली।
आसपास काफी खोजबीन करने के बावजूद मोटर सायकल के नही मिलने के पश्चात उसने सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर उक्त मामले की रिपोर्ट लिखाई है जिस पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303 (2) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।

काकाजी न्यूज के Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें 👉️KakajeeNews.com👈️

Related Posts