राज्योत्सव में लगे स्टालों में लोगों को दी जा रही जानकारी, श्रम विभाग के स्टाल में स्वयं आयुक्त घनश्याम पाणिग्राही रहे मौजूद

by Kakajee News

रायगढ़। 05 नवंबर राज्योत्सव के अवसर पर रायगढ़ जिला मुख्यालय में स्थित मिनी स्टेडियम को भव्य रूप से सजाया गया है। जहां अलग-अलग विभाग के द्वारा स्टाल लगाया गया है। जहां पहुंचने वाले लोगों को स्टाल संचालकों द्वारा जानकारियां दी जा रही है। ऐसे में आज श्रम विभाग के स्टाल में श्रम आयुक्त घनश्याम पाणिग्राही स्वयं उपस्थित होकर लोगों को जानकारी देते नजर आये।
रायगढ़ के मिनी स्टेडियम को राज्सोत्सव के अवसर पर भव्य रूप सजाकर राज्योत्सव मनाया जा रहा है। जहां सभी विभागों के स्टाल सज गए है और यहां पहुंचने वाले लोगों को जानकारी दी जा रही है। यहां श्रम विभाग का स्टाल भी सजकर तैयार है और यहाँ भी पहुंचने वाले लोगों को श्रम विभाग के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। सहायक श्रम आयुक्त घनश्याम पाणिग्राही भी उपस्थित रहकर अपने अपने विभाग के योजनाओं की जानकारी सभी को दे रहे है। साथ ही सभी को जागरूक भी कर रहे है की बाल श्रम के क्षेत्र में। नाबालिग बच्चों को आसानी से बाल श्रम के क्षेत्र में धकेल कर उनका बचपन उनकी शिक्षा दीक्षा छीनी जा रही है इन सभी क्षेत्रो में श्री पाणिग्रही लोगो को जागरूक कर रहे है।
सहायक श्रम आयुक्त घनश्याम का कहना है की हमारा स्टाल जो राज्य उत्सव में लगा है वो लोगों को जागरूक करने के लिए लगाया गया है। हम सभी लोगों को उनके अधिकारों की जानकारी मुहैया करवा रहे है। बाल श्रम के क्षेत्र में भी लोगों को जागरूक करना जरुरी है।

काकाजी न्यूज के Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें 👉️KakajeeNews.com👈️

Related Posts