कार्बन फैक्ट्री में काम के दौरान नाबालिक मजदूर का हाथ कटा,श्रम नियम का उल्लंघन, संचालक पर लगाया आरोप, पीड़ित परिवार न्याय की लग रहा है गुहार

by Kakajee News

कोरबा। गोढ़ी स्थित कार्बन फैक्ट्री में काम के दौरान एक पहाड़ी कोरबा नाबालिक का एक हाथ हमेशा के लिए कट गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि काम के रुपए मांगने के दौरान संचालक ने जबरिया काम कराया और यह हादसा हो गया।

काकाजी न्यूज के Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें 👉️KakajeeNews.com👈️

जिस नाबालिक संतोष कुमार पहाड़ी कोरबा के साथ यह घटना हुई है वह राष्ट्रपति के दत्तक संतान कि श्रेणी में आता है। जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले संतोष कुमार के पिता की मृत्यु हो गई। इसके बाद उसकी पत्नी और बच्चे जीविका चलाने के लिए कामकाज कर रहे थे। बालको नगर के नजदीक चुहिया गांव के निवासी संतोष की मां बरसा बाई ने बताया कि पुत्र ने कुछ दिन इस फैक्ट्री में काम किया था जिसका रुपया लेना बाकी था। फैक्ट्री मालिक ने उसे रकम देने के नाम से बुलाया था और फिर जबरिया कम पर लगा दिया तभी यह हादसा हुआ।

बिरसा बाई ने आरोप लगाया कि कार्बन फैक्ट्री में हाथ काटने के बाद 2 दिन स्थानी अस्पताल में रखा गया और फिर रायपुर ले जाया गया। वहां लगभग हम सब लोग एक महीने रहे। तब फैक्ट्री के मालिक ने हमें कहा कि इस घटना के बारे में किसी को मत बताना। कोरबा लौट के बाद पहाड़ी कोरबा परिवार ने कुछ लोगों से सलाह ली और फिर अधिकारियों की जानकारी में यह बात लाई।

बिरसा बाई ने एसपी और कलेक्टर को पत्र लिखकर फैक्ट्री के संचालक के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए गुहार लगा है

Related Posts