बंद का रायगढ़ में दिखा मिला जुला असर, पूर्व विधायक का हुआ पुलिस से बहस

by Kakajee News

रायगढ़। कवर्धा जिले में हुए घटना को लेकर कांगे्रस के द्वारा आज छत्तीसगढ़ का बंद का आव्हान किया गया था जिसके तहत आज रायगढ़ में बंद का मिला जुला असर देखने को मिला। सुबह से ही कांगे्रसियों ने शहर में रैली निकालकर सभी व्यापारियों से बंद करने की अपील की गई।

काकाजी न्यूज के Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें 👉️KakajeeNews.com👈️

मिली जानकारी के अनुसार कवर्धा की घटना को लेकर कांग्रेस के छत्तीसगढ़ बंद के आव्हान का रायगढ़ जिले में मिला जुला असर देखने को मिला। सुबह से ही कांग्रेस के पदाधिकारियों ने शहर में  रैली निकाल कर सभी व्यापारियों से बंद करने की अपील कर रहे थे लेकिन सुबह से ही दुकाने खुलने लगी थी। बाजार खुलते देख कांग्रेस कार्यकर्ता अलग अलग टीम बना कर बंद करवाने निकले तो कई व्यवसाइयो से उनकी झड़प भी हुई। वहीं दुकान बंद करने के लिए दबाव बना रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओ को पुलिस ने रोका तो पूर्व विधायक प्रकाश नायक व सीएसपी अभिनव उपाध्याय के बीच इस बात को लेकर तीखी बहस हो गयी। वहीं कांग्रेस के कड़े तेवर को देखते हुए शहर के प्रमुख मार्केट की अधिकांश दुकाने बंद हो गयी। कुल मिला कर बंद का मिला जुला असर रहा। पूर्व विधायक प्रकाश नायक ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही है और व्यवसाइयो को दूकान खोलने के लिए उकसा रही है। वहीं बंद के दौरान शहर के पेट्रोल पंप बंद होनें की वजह से कई लोगों को पेट्रोल नही मिलने की वजह से वाहन को पैदल ढुलाते हुए ले जाते हुए भी देखा गया। 

Related Posts