रायगढ़. अटल विहार कालोनी में करोड़ो का भ्रष्टाचार सर चढ़कर बोल रहा है। वही जंाच दल के सामने सैकडो की संख्या में महिला उपस्थित हुई और शिकायत दर्ज करवाया वही सभी महिलाओं के निवेदन पर जांच कमेटी ने प्रत्येक ब्लाॅक में भौतिक परीक्षण भी किया जिसमें 22 में मात्र 18 लिफ्ट बंद हालात में मिले। वहीं यह बात समझ से परे है कि जब ऐसी हालत में लिफ्ट है तो लाखों रूपये कहां डकार लिया गया। रख रखाव के नाम पर इतने साल तक लिफ्ट बंद होनें के बाद भी पैसा निकाला गया यह समझ से परे है। वहीं पंप आपरेटर को 2 वर्ष से गायब रखे थे। इसी महीने पंप आपरेटर की नियुक्ति की गई। 2 वर्ष तक निगम से मिले पैसे किसके खाते में गए। यह भी समझ से परे है। वहीं शांति पूर्वक जांच समिति ने सभी की बातों को गंभीरता से लिया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन भी दिया। भौतिक परीक्षण के दौरान सभी ब्लाॅक में जांच टीम पहुंची और ब्लाॅक वासियों ने स्वयं आगे बढ़कर सभी की शिकायत बढ़ चढ़कर और धमकी की बातों को भी बताया गया। वहीं सभी महिलाओं ने एक स्वर में समिति को भंग करने की बात कही। साथ ही निष्पक्ष जांच कराते हुए कडी कार्रवाई करने की बात कही गई।