सत्ता छिन जाने के कारण छटपटा रही है कांगे्रस, छत्तीसगढ़ में आठ माह के भीतर हुए हैं बड़े काम – साय

by Kakajee News

रायगढ़ । अपने दो दिवसीय कार्यक्रम में रायगढ़ पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक बार फिर से कांगे्रस को घेरते हुए कहा है कि लंबे समय से सत्ता चलाने वाली कांगे्रस के हाथों से सत्ता जाने के बाद वे छटपटा रहे हैं। इसलिये आरोप पर आरोप लगाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

काकाजी न्यूज के Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें 👉️KakajeeNews.com👈️


कार्यक्रम पश्चात मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कल चक्रधर समारोह का शुभारंभ किये हैं। हमारा सौभाग्य है कि आज हमें बंजारीधाम में यहां एक संत जी, माता जी, और अंकुर गौटिया जो यहां जमीन उपलब्ध कराने से लेकर अपने परिश्रम से इस मुकाम तक पहुंचाया है। आज वो हमारे बीच नही रहे। उनकी प्रतिमाओं का अनावरण करने का सौभाग्य हमे मिला है। आज तीनों महात्माओं का मूर्ति अनावरण बंजारी धाम में किया गया।


बातचीत के दौरान विष्णुदेव साय ने कांगे्रस के नेताओं पर आरोप लगाया कि कांगे्रस सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी थी। एकक्षत्र रूप से 50 से 55 साल तक शासन किये हैं। केन्द्र से लेकर प्रदेशों में उनकी सरकार थी आज उनकी गलत नीति के कारण विलप्त हो रही कांग्रेस में छटपटाहट स्वाभाविक है। उनके हाथ से सरकार छिन जाने के कारण बिन पानी मछली जिस तरह से तडपती है वैसे कांगे्रस तड़प रही है इसलिये कुछ भी बयानबाजी कर रहे हैं।
रायगढ़ से घरघोड़ा सड़क को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि 8 महीनों में प्रदेश के कई सड़कों में काफी सुधार हुआ है। पिछले पांच साल में नई सड़कों का निर्माण भूल जाईये यहां मेटनेंस तक नही हुआ। आने वाले दिनों में बाकी बचे सड़कों की हालत में भी सुधार कर लिया जाएगा।


भारी वाहनों से लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर उनके लिये अलग से सड़क बनाये जाने की बात पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यहां पर रायगढ़ के विधायक व वित्त मंत्री हैं। जो कलेक्टरी जैसे पद को छोड़कर जन सेवा में लगे हैं। हमारे प्रभारी मंत्री और दो-दो सांसद साथ में है। पहली बार रायगढ़ जिले को दो-दो सांसद मिले हैं। रायगढ़ से मेरा पुराना नाता है और आज मै मुख्यमंत्री हूं तो आप सोच सकते हैं कि छत्तीसगढ़ के अलावा रायगढ़ जिले का कोई भी समस्या बचेगा ही नही आने वाले समय में विकास कार्यो में और भी तेजी आएगी।

Related Posts