जांजगीर चांपा जिले के ग्राम झेरिया में मकान बनाने के दौरान तेज आंधी तूफान आने से मकान का दीवाल गिरने से मजदूर युवक शत्रुघ्न सिंह 42 वर्ष की दबने से मौत हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के मर्चुरी में रखा है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।
काकाजी न्यूज के Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें 👉️KakajeeNews.com👈️
मिली जानकारी अनुसार, अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम झेरिया निवासी शरद सिंह का घर बनाने का काम चल रहा था। इस बीच शाम को तेज आंधी तूफान आने से एक तरफ का दीवाल गिर गया। जिसमे शत्रुघ्न सिंह दबा गया, उसके साथ काम कर रहे अन्य साथियों ने देखा और गिरे हुए दीवाल के मलबे को किसी तरह से हटाया गया। घायल शत्रुघ्न सिंह को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत मृत घोषित किया। शत्रुघ्न सिंह की दीवाल में दबने से मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखा गया है। देर रात होने पर शव का पोस्टमार्टम नही हो सका है रविवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।।