गुलाम रहमान की अनुकरणीय पहल, अपने जन्मदिन पर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, कौहाकुंडा स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद, परिसर में लगाए पौधे

by Kakajee News

रायगढ़। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और रायपुर संभाग के सह प्रभारी गुलाम रहमान खान ने हर साल की भांति इस बार भी अपने जन्मदिन पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे लगाए और बुजुर्गों की सेवा कर उनका आशीर्वाद लिया।

काकाजी न्यूज के Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें 👉️KakajeeNews.com👈️

मधुबनपारा निवासी गुलाम रहमान खान ने समाज सेवा से शहर में अपनी अलग पहचान बनाई है। एक राजनैतिक पार्टी से जुड़े होने के बावजूद वे हर जरूरतमंद की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। समाजसेवा के साथ वे पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भी हमेशा सजग रहते हैं। समाज में उन्हें एक संघर्षशील और जुझारू नेता के तौर पर देखा जाता है। इसके लिए उन्होंने अनुकरणीय पहल करते हुए अपने जन्मदिन को पर्यावरण के प्रति समर्पित कर दिया है। संयोग से उनका जन्मदिन भी विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को है, इसकी वजह से उनके सहयोगी भी काफी उत्साहित रहते हैं। वे पिछले कई सालों से अपने जन्मदिन पर पौधरोपण कर लोगों को भी अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस बार भी उन्होंने अपना जन्मदिन पौधरोपण कर मनाया। 5 जून बुधवार को वे अपने सहयोगियों के साथ कौहाकुंडा स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे और बुजुर्गों की सेवा कर आशीर्वाद लिया। वृद्धाश्रम परिसर में ही उन्होंने व उनके सहयोगियों ने पौधे लगाए।

Related Posts