पेयजल संरक्षण के बेहतर प्रयास के मामले में मिलेगा राष्ट्रपति पुरूस्कार, पूर्व कलेक्टर तारन सिन्हा व उनकी टीम ने की थी बडी पहल

by Kakajee News

रायगढ़। रायगढ़ नगर निगम के 48 वार्डो में पेयजल संरक्षण को लेकर राष्ट्रपति पुरूस्कार मिलने जा रहा है। पूर्व कलेक्टर तारन सिन्हा के कार्यकाल के दौरान नगर निगम के सभी 48 वार्डो में द्वारा करने के बाद पेयजल संरक्षण को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिये गए थे उनके साथ निगम महापौर एवं पूर्व निगम आयुक्त के साथ-साथ अन्य टीम भी शामिल थी। लगातार गिरते जल स्तर के बाद भी वार्डो में पेयजल समस्या न हो उसके लिये उठाये गए कार्यो को केन्द्र सरकार ने सराहना की है और आगामी 5 मार्च को यह पुरूस्कार प्रदान किया जाएगा। इस आशय का एक पत्र केन्द्र सरकार के अपर सचिव आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय डी तारा द्वारा भेजा गया है। 5 मार्च को देश के राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मु यह पुरूस्कार प्रदान करेगी।
अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस पत्र में 2023 के सर्वे में रायगढ़ जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में पेयजल संरक्षण के बेहतर कार्य किये गए थे और इस संबंध में भारत सरकार द्वारा इसकी प्रशंसा की गई है। पत्र में पांच मार्च 2024 को विज्ञान भवन में यह पुरूस्कार प्रदान किया जाएगा। यहां यह बताना लाजमी होगा कि रायगढ़ निगम के कई इलाकों में अक्सर पेयजल संकट गहराता था और पूर्व कलेक्टर तारन सिन्हा ने निगम की टीम के साथ मिलकर इस मामले में विशेष रूचि रखते हुए कई कदम उठाये थे। पूर्व कलेक्टर तारन सिन्हा ने भ्रमण के दौरान यह पाया था कि कुछ वार्डो में गर्मी के समय पेयजल स्तर काफी नीचे गिर जाता है जिसके संरक्षण हेतु नगर निगम की टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिये थे। उनके साथ नगर निगम के पूर्व आयुक्त संबित मिश्रा और चंद्रवशी राय के साथ महापौर जानकी काटजू ने भी सहयोग दिया था जिसके कारण अब भारत की राष्ट्रपति द्वारा आगामी 5 मार्च को यह पुरूस्कार विज्ञान भवन में देने की घोषणा की है। भारत सरकार के अपर सचिव डी तारा ने दो दिन पहले यह पत्र ही राज्य सरकार के मुख्य सचिव को प्रेषित किया है।

काकाजी न्यूज के Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें 👉️KakajeeNews.com👈️

Related Posts