सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और समाचारों को लेकर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज ने तत्कालीक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जिला बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल के संबंध में गंभीर आरोपों की जांच के निर्देश दिए हैं।
पुलिस महानिरीक्षक द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर को जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो प्रसारित हो रहे हैं, जिनमें श्री जायसवाल पर स्पा सेंटर संचालकों से धनराशि की मांग करने के आरोप लगाए गए हैं। इन वीडियो की दृश्य एवं श्रव्य सामग्री पेन ड्राइव के माध्यम से संलग्न कर भेजी गई है।
बिलासपुर में पदस्थ पूर्व एडिशनल SP राजेंद्र जयसवाल स्पा संचालक से महीने का 30 हज़ार रुपये वसूला करते थे ,और उस क्षेत्र में 10 स्पा सेंटर है