घरघोड़ा के जंगल में आया नया मेहमान, हाथी ने बेबी एलिफेंड को दिया जन्म, गांव के ग्रामीणों में भारी उत्साह,

by Kakajee News

रायगढ़। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा क्षेत्र में बीती रात वन्यजीव प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई। जहां मादा हाथी ने 3 बजे के आसपास एक स्वस्थ्य शाव को जन्म दिया है। जिससे आसपास के गांव में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। हाथी शावक को देखने लोगों में उत्सुकता उमड़ गई और भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे थे।
मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा रेंज में देर रात लगभग 3 बजे एक मादा हाथी ने स्वस्थ शावक को जन्म दिया। जन्म की खबर फैलते ही आसपास के गाँवों के लोग उत्सुकता से सुबह-सुबह मौके पर पहुँचने लगे और शावक को देखने भीड़ उमड़ पड़ी। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची है और हाथी व शावक की सुरक्षा में लगी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि पहली बार उन्होंने इतने करीब से हाथी के शावक को देखा है।
इस घटना से पूरे क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल है। वहीं हाथी वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उनके क्षेत्र में कुल 36 हाथी का दल विचरण कर रहा है, बीती रात हाथी शावक के जन्म के बाद मादा हाथी और उसके शावक को उसके दल से मिला दिया गया है और उन पर निगरानी की जा रही है।

काकाजी न्यूज के Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें 👉️KakajeeNews.com👈️

Related Posts