पर्वतदान अश्वमेध महायज्ञ में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कहा- इस तरह के आयोजन से पूरे भारत को मिलेगा पुण्य

by Kakajee News

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के टिमरलगा में पर्वतदान अश्वमेध महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगजन हुआ। इस आयोजन में शामिल लोगों ने बड़ी संख्या में अन्न, आभूषण, कपड़ा, बर्तन के अलावा आदि सामानों का जरूरतमंदों में वितरण किया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के टिमरलगा गांव में पर्वत दान अश्वमेध महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में टिमरलगा गांव सहित आसपास के गांव के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि भगवान श्री राम के द्वारा आयोजित अश्वमेध यज्ञ की तर्ज पर टिमरलगा गांव में भी इसका आयोजन किया गया है। यह आयोजन प्रदेश में सुख-समृद्धि की प्राप्ति की कामना के लिए किया गया है। इस पर्वत दान महायज्ञ में लोगों ने अपनी श्रद्धा से अन्न, आभूषण, कपड़ा, बर्तन आदि का दान किया।

काकाजी न्यूज के Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें 👉️KakajeeNews.com👈️


इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आमजनता को संबोधित करते हुए कहा कि टिमरलगा की पावन धरा पर यहां के ग्रामीणों द्वारा आयोजित पर्वतदान अश्वमेध महायज्ञ में शामिल होना हमारा सौभाग्य है। टिमरलगा गांव हमारे लिये कोई नया गांव नही है। आप लोगों ने कई बार इस क्षेत्र में मुझे सांसद बनाया है। सांसद के नाते यहां पहले भी आना हुआ है। अब सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला बन चुका है। आप सभी के आशीर्वाद से प्रदेश के मुख्यमंत्री का दायित्व भी मुझे मिला है। मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार आपके गांव मेरा आगमन हुआ है। टिमरलगा गांव में इतना बड़ा आयोजन पर्वतदान अश्वमेध महायज्ञ के मै समस्त ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करना चाहता हूं कि आप लोगांे ने बहुत बड़ा कदम उठाया है। इस तरह के आयोजन से स्थानीय लोगांे ही फायदा नही होता बल्कि इसके पुण्य का लाभ छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत को इसका लाभ मिलता है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यह भी कहा कि भगवान राजा रामचंद्र हमारे छत्तीसगढ़ के भांचा हैं, क्योंकि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या का मायका है। अपने 14 साल के वनवास में से 10 साल भगवान राम छत्तीसगढ़ में बिताए हैं। यहां सबरी माता का जुठा बेर खाये हैं, आज भी शिवरीनारायण यहां स्थित है।

Related Posts