‘डांस पे चांस’ और ‘द फैशन गाला’ ने बिखेरे प्रतिभा और ग्लैमर के रंगमहानगरों की तर्ज पर हुआ भव्य आयोजन

बच्चों की शानदार नृत्य प्रस्तुतियों और फैशन गाला के आकर्षक रैंप वॉक ने मोहा मन

रायगढ़। महाराजा श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 के अंतर्गत 10 अक्टूबर को स्थानीय ऑडिटोरियम, रायगढ़ में ‘डांस पे चांस’ एवं ‘द फैशन गाला’ का भव्य आयोजन किया गया। दोनों कार्यक्रमों में समाज के बच्चों, युवाओं और दंपतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। आधुनिक मंच सज्जा, आकर्षक प्रस्तुतियों और बेहतरीन आयोजन व्यवस्था के बीच दोनों कार्यक्रम महानगरों में होने वाले बड़े आयोजनों की तर्ज पर आयोजित हुए। दर्शकों ने कार्यक्रमों का भरपूर आनंद लिया और प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों पर जमकर तालियां बजाईं।

‘डांस पे चांस’ में बच्चों ने बिखेरा हुनर का जादू

बच्चों के लिए आयोजित ‘डांस पे चांस’ प्रतियोगिता में सोलो, ड्यूट और ग्रुप श्रेणियों में नन्हे कलाकारों ने शानदार नृत्य प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की ऊर्जा, आत्मविश्वास और बेहतरीन डांस मूव्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी प्रस्तुतियों ने पूरे ऑडिटोरियम को उत्साह से भर दिया और दर्शकों ने प्रत्येक प्रस्तुति का खूब आनंद लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना था, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी कला और हुनर से सभी को प्रभावित किया।

प्रतियोगिता के परिणामों में सोलो श्रेणी में अस्विका मोदी ने प्रथम, मायरा गोयल ने द्वितीय तथा अनिका अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ड्यूट श्रेणी में अन्विका एवं वानिशा की जोड़ी प्रथम तथा अवनिका एवं जियाना की जोड़ी द्वितीय स्थान पर रही। वहीं ग्रुप श्रेणी में ‘मारवाड़ी छोरियां’ ने प्रथम और ‘धरम वर्सेस अधर्म’ ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

प्रभारियों की मेहनत और निर्णायकों की भूमिका रही महत्वपूर्ण

‘डांस पे चांस’ प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रभारी सचिता गुप्ता, पूजा रतेरिया, आयशा अग्रवाल, पूजा चंद्रपुरिया, प्रिया चंद्रपुरिया एवं स्वाति बेरीवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रभारियों की मेहनत, बेहतर समन्वय और व्यवस्थाओं के कारण कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में कशिश अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, प्रतीक्षा अग्रवाल, रेणु मित्तल, विनिता बडालिया, शिवानी बंसल, श्रुति गोयल, अलका अग्रवाल, पलक अग्रवाल एवं शिवांगी पालीवाल शामिल रहीं। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन कर विजेताओं का चयन किया।

‘द फैशन गाला’ में रैंप वॉक और ग्लैमर का शानदार संगम

रात्रि में आयोजित ‘द फैशन गाला’ ने महोत्सव में फैशन, आधुनिकता और ग्लैमर के रंग बिखेर दिए। ‘वॉक, एक्सप्रेस, इंस्पायर’ की थीम पर आधारित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने आकर्षक परिधानों, आत्मविश्वास और शानदार रैंप वॉक के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जेन ज़ी, मिलेनियल्स और पुरुष वर्ग के प्रतिभागियों के साथ फैशन शो की विभिन्न प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में परंपरा और आधुनिक फैशन का सुंदर संगम देखने को मिला। भव्य मंच, आकर्षक प्रस्तुतियों और बेहतरीन संचालन के कारण पूरा आयोजन यादगार बन गया।

फैशन गाला के परिणामों में मिलेनियल्स महिला वर्ग में उमा अग्रवाल विजेता तथा डॉ. रुचि अग्रवाल उपविजेता रहीं। पुरुष वर्ग में आदर्श अग्रवाल ने विजेता और आयुष अग्रवाल ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। वहीं जेन ज़ी महिला वर्ग में अपूर्वा अग्रवाल विजेता तथा आस्था गुप्ता उपविजेता रहीं। प्रतिभागियों की शानदार प्रस्तुतियों और आत्मविश्वास से भरे रैंप वॉक को दर्शकों की भरपूर सराहना मिली।

फैशन गाला के निर्णायकों ने परखी प्रतिभा

फैशन गाला के निर्णायक मंडल में राकेश अग्रवाल (ए.आर. ग्रुप), सुशील रामदास अग्रवाल, यश जिंदल, डॉ. अहर्निश अग्रवाल, चाहत अग्रवाल (एन.आर.), विशाखा अग्रवाल (रेशम बुटीक), आयुषी गुप्ता, कविता आर्य, आशीष अग्रवाल (होंडा) एवं विकास अग्रवाल शामिल रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुति, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और रैंप वॉक के आधार पर उनका मूल्यांकन किया।

प्रभारियों की मेहनत से सफल हुआ भव्य आयोजन

‘द फैशन गाला’ की प्रभारी एवं एंकर टीम में आर्किटेक्ट श्रेहा मित्तल, अनमोल बेरीवाल, रूपा सिंह रतेरिया एवं अलीशा सवाडिया शामिल रहीं। टीम ने कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं, समन्वय और मंच संचालन में सराहनीय योगदान दिया। प्रभारियों की निरंतर मेहनत और समर्पण से कार्यक्रम को भव्य स्वरूप मिला। दोनों आयोजनों में प्रतिभागियों की भागीदारी, दर्शकों का उत्साह और व्यवस्थापकों का समर्पण देखने लायक रहा।

महाराजा श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत आयोजित इन कार्यक्रमों ने समाज के बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने तथा मंच पर स्वयं को अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान किया। नृत्य और फैशन के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी कला, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का परिचय दिया। महानगरों की तर्ज पर आयोजित इन भव्य कार्यक्रमों ने जयंती महोत्सव की रौनक बढ़ाने के साथ सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक उत्साह को भी नई ऊंचाइयां प्रदान कीं।

  • Top Search

    Popular Post

    IMG-20261012-WA0253
    03
    20261011_131909
    IMG-20261010-WA0356

    Most Read