कल अग्रसेनमय होगा रायगढ़ नगर, रथ पर सवार होकर शाम 4:00 बजे गांधीगंज से निकलेंगे महाराजा अग्रसेन

रात 8 बजे नटवर स्कूल मैदान में इंडिया गॉट टैलेंट रंगारंग कार्यक्रम और फायर शो नगर वासियों को शामिल होने की अपील

रायगढ़। महाराजा श्री अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती के पावन अवसर पर कल रविवार को रायगढ़ नगर अग्रसेनमय होगा। श्री अग्रसेन सेवा संघ एवं श्री अग्रसेन जयंती आयोजन समिति के तत्वावधान में शाम 4 बजे गांधी गंज से महाराजा अग्रसेन जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन जी रथ पर सवार होकर नगरवासियों को दर्शन देंगे। इस भव्य आयोजन को लेकर अग्र समाज में विशेष उत्साह का माहौल है।

आकर्षक सजावट, भव्य झांकियां और पुष्पवर्षा बढ़ाएंगी शोभायात्रा की शोभा

महाराजा अग्रसेन जी की शोभायात्रा को यादगार और आकर्षक बनाने के लिए पूरे शोभायात्रा मार्ग को भव्य रूप से सजाया गया है। मार्ग में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं तथा महाराजा अग्रसेन जी के ध्वज लगाए गए हैं। आकर्षक सेल्फी पॉइंट, पुष्पवर्षा और स्वागत की विशेष व्यवस्थाएं शोभायात्रा की भव्यता को और बढ़ाएंगी। वहीं तरह-तरह की आकर्षक झांकियां, बाजे-गाजे, ढोल-धमाल और अन्य मनमोहक प्रस्तुतियां नगरवासियों के लिए विशेष आकर्षण रहेंगी। महाराजा अग्रसेन जी के रथ के साथ निकलने वाली यह शोभायात्रा सामाजिक एकता, भाईचारे और अग्र समाज की गौरवशाली परंपरा का भव्य प्रदर्शन करेगी।

अग्रबंधुओं से सपरिवार शामिल होने की अपील

श्री अग्रसेन सेवा संघ एवं श्री अग्रसेन जयंती आयोजन समिति ने समस्त अग्रबंधुओं से सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है। आयोजन समिति ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी की जयंती समाज की एकता, समरसता और गौरव का पर्व है। सभी अग्रबंधुओं की सहभागिता से इस आयोजन को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाया जा सकता है।

रात 8 बजे नटवर स्कूल मैदान में होगा रंगारंग कार्यक्रम नगर वासियों को शामिल होने की अपील

आयोजन समिति की मीडिया प्रभारी प्रकाश मीडिया ने बताया कि रविवार को जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा के पश्चात स्थानीय नटवर स्कूल मैदान में रात्रि 8 बजे से नगरवासियों के लिए विशेष मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें इंडिया गॉट टैलेंट की क्रेजी मेप्स टीम की शानदार रंगारंग स्टेज प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रहेगी। इसके साथ ही 20 मिनट का भव्य फायर शो आयोजित होगा, जिसमें शानदार आतिशबाजी और रोमांचक नजारों का आनंद लिया जा सकेगा।

अग्रसेन सेवा संघ एवं श्री अग्रसेन जयंती आयोजन समिति द्वारा शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। उन्होंने समस्त अग्रबंधुओं से शोभायात्रा में सपरिवार शामिल होने तथा रायगढ़ के सभी नगरवासियों से रात्रि 8 बजे नटवर स्कूल मैदान पहुंचकर रंगारंग कार्यक्रम और फायर शो का आनंद लेने की अपील की है।

  • Top Search

    Popular Post

    IMG-20261010-WA0356
    IMG-20261010-WA0342
    IMG-20261009-WA0481

    Most Read