अग्रसेन भवन के पास सजा था लाखों का जुआ फड़, पुलिस रेड में 20 जुआरी धराए, 2.22 लाख नकद, करीब ₹5 लाख के 19 मोबाइल और ताश की चार गड्डियां जब्त

सक्ती। शहर के हटरी चौक स्थित अग्रसेन भवन के पास कथित तौर पर अलग-अलग फड़ बनाकर चल रहे “काटपत्ती” जुआ पर सक्ती पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 24 सितंबर को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर रेड की। पुलिस के पहुंचते ही जुआ खेल रहे कुछ लोगों ने भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी के चलते मौके पर मौजूद 20 लोगों को पकड़ लिया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआ फड़ और आरोपियों के कब्जे से ₹2 लाख 22 हजार नकद, विभिन्न कंपनियों के 19 मोबाइल फोन तथा ताश की 52-52 पत्ती वाली चार गड्डियां जब्त कीं। पुलिस के अनुसार जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹7.22 लाख है।

सूचना मिलते ही टीम ने संभाला मोर्चा
पुलिस के अनुसार सक्ती जिले में अवैध गतिविधियों, जुआ, सट्टा और नशीले पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई के निर्देश पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने दिए हैं। इसी क्रम में मुखबिर तंत्र से मिली सूचना के बाद थाना सक्ती पुलिस ने तत्काल टीम गठित की और बताए गए स्थान पर दबिश दी।

पुलिस टीम की घेराबंदी के बाद मौके पर मौजूद जुआरियों चंद्रशेखर शर्मा, राजेश अग्रवाल, मनीष राठौर, रितेश अग्रवाल, अंकित अग्रवाल उर्फ कालू, सौरभ अग्रवाल, विपूल अग्रवाल, सावन कुमार अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, तरूण भिंडवानी, नितिन अग्रवाल, प्रियांशु अग्रवाल, आदर्श अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, नटवर अग्रवाल, दिनेश कथुरिया, बंटी अग्रवाल, रितेश अग्रवाल एवं प्रताप अग्रवाल को पकड़कर तलाशी और जब्ती की कार्रवाई की गई। सभी 20 आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है।

एक ही जगह 20 लोग, दांव पर लाखों की रकम
कार्रवाई से सामने आया कि मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुआ खेल रहे थे। नकदी के साथ बड़ी संख्या में मोबाइल फोन की बरामदगी भी हुई है। हालांकि, मोबाइल फोन का जुआ गतिविधि में किस प्रकार इस्तेमाल किया जा रहा था, यह पुलिस की आगे की जांच का विषय है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

मौके से गिरफ्तार जुआरी

  1. चंद्रशेखर शर्मा (35) पिता सुरेंद्र शर्मा, निवासी गेवाडीन कॉलोनी, सक्ती।
  2. राजेश अग्रवाल (59) पिता स्व. देवचरण अग्रवाल, निवासी कचहरी चैक, सक्ती।
  3. मनीष राठौर (31) पिता संतोष राठौर, निवासी रानीसागर पारा, सक्ती।
  4. रितेश अग्रवाल (35) पिता धनसाय अग्रवाल, निवासी हटरी चैक, सक्ती।
  5. अंकित अग्रवाल उर्फ कालू (36) पिता जयप्रकाश अग्रवाल, निवासी राम मंदिर रोड, सक्ती।
  6. सौरभ अग्रवाल (28) पिता अनिल अग्रवाल, निवासी बुधवारी बाजार, सक्ती।
  7. विपूल अग्रवाल (30) पिता स्व. नवलकिशोर, निवासी राम मंदिर रोड, सक्ती।
  8. सावन कुमार अग्रवाल (43) पिता प्रहलाद राय अग्रवाल, निवासी महामाया मंदिर के पास, सक्ती।
  9. अंकित अग्रवाल (37) पिता राजकुमार, निवासी हाई स्कूल के पास, सक्ती।
  10. आदित्य अग्रवाल (35) पिता राजकुमार, निवासी स्टेशन रोड, सक्ती।
  11. तरूण भिंडवानी (27) पिता हरेश भिंडवानी, निवासी साई मंदिर के पास, सक्ती।
  12. नितिन अग्रवाल (35) पिता चंद्रशेखर अग्रवाल, निवासी अग्रसेन चैक, सक्ती।
  13. प्रियांशु अग्रवाल (21) पिता कैलाश अग्रवाल, निवासी राम मंदिर रोड, सक्ती।
  14. आदर्श अग्रवाल (26) पिता विवेक अग्रवाल, निवासी हटरी चैक, सक्ती।
  15. आकाश अग्रवाल (42) पिता छेदीलाल अग्रवाल, निवासी वार्ड क्रमांक 15, सक्ती।
  16. नटवर अग्रवाल (45) पिता जगदीश अग्रवाल, निवासी वार्ड क्रमांक 06, सक्ती।
  17. दिनेश कथुरिया (53) पिता ओमप्रकाश कथुरिया, निवासी बुधवारी बाजार, सक्ती।
  18. बंटी अग्रवाल (42) पिता रोशनलाल अग्रवाल, निवासी वार्ड क्रमांक 16, सक्ती।
  19. रितेश अग्रवाल (43) पिता सत्यनारायण अग्रवाल, निवासी स्टेशन रोड, सक्ती।
  20. प्रताप अग्रवाल (35) पिता गणेश राम अग्रवाल, निवासी वार्ड क्रमांक 07, सक्ती।
  • Top Search

    Most Read